चंबा में 1.39 लाख राशन कार्ड धारकों को मिल रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ

by

मणिमहेश यात्रा को देखते हुए खाद्य सामग्री व एलपीजी का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा, 96 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा

एएम नाथ। चंबा ; उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, एलपीजी आपूर्ति तथा उचित मूल्य की दुकानों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 1,39,004 राशन कार्ड धारकों, जिनकी कुल जनसंख्या 5,49,750 है, को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने 2,315 निरीक्षण किए। इस दौरान 29 अनियमितताएं सामने आईं। इनमें 10 मामलों में चेतावनी दी गई, जबकि विभिन्न मामलों में 51 हजार रुपये की प्रतिभूति एवं मूल्यांतर राशि वसूल की गई। पॉलीथीन कंपाउंडिंग और गैस सिलेंडर जब्ती समेत कुल 1,00,550 रुपये की राशि वसूल की गई।
उपायुक्त ने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए थोक भंडारण केंद्रों, आटा मिलों और उचित मूल्य की दुकानों से नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं। समीक्षा अवधि में 60 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
जिले में नौ गैस एजेंसियों के माध्यम से 1,42,900 एलपीजी उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इस अवधि में 2,53,708 एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री हुई। वहीं, राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी का कार्य 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
बैठक में पांच नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने, एक स्थान पर शाखा, तीन दुकानों के आवंटन तथा एक स्थान पर करुणामूलक आधार पर उचित मूल्य की दुकान आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
उपायुक्त ने मणिमहेश यात्रा के मद्देनजर जिले में खाद्य सामग्री और एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों में आवश्यक वस्तुओं की समय पर उपलब्धता और खाद्यान्नों की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी रखने को भी कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के आंकड़ों में वृद्धि के लिए प्रयास करें अग्रणी बैंक: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजितउ पायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : आकांक्षी जिला चंबा में नीति आयोग एवं सीएसआर के तहत क्रियान्वयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की होम स्टे नीति का विरोध…. होटल मालिकों के लिए ठीक नहीं क्या होम स्टे नीति 2025 ?

एएम नाथ। शिमला :  शिमला। बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएम वानी ने कहा कि होम स्टे नीति-2025 में निर्धारित किया गया पंजीकरण शुल्क बिल्कुल भी उचित नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

188 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ का आयोजन : शिक्षा मंत्री ने थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत

शिमला, 01 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थुंदल में आयोजित ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ठौड़ माता थुंदल नास शांत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में 46 करोड़ से बनेगी प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा की रोहित जसवाल।  देहरा, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा...
Translate »
error: Content is protected !!