नगर परिषद सरकाघाट चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन 8 पर्चे दाखिल : *कुल 27 उम्मीदवार मैदान में

by
एएम नाथ।  सरकाघाट, 2 मई :  नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम एवं तीसरे दिन 8 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट, राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि तीन दिनों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 27 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।May be an image of one or more people, people studying, dais and text
उन्होंने बताया कि अंतिम दिन वार्ड नंबर 2 (रामनगर) से 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राम चंद्र सुपुत्र सोहन सिंह, विपन सुपुत्र जोगेंद्र पाल तथा शकुंतला पत्नी देव पाल शामिल हैं।
वार्ड नंबर 4 (कलश) से निशा कुमारी पत्नी जगर नाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
वार्ड नंबर 5 (कुणालग) से 2 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें मीना कुमारी पत्नी संतोष कुमार तथा माया देवी पत्नी प्रकाश शामिल हैं।May be an image of text
इसी प्रकार वार्ड नंबर 7 से 2 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजु राम सुपुत्र लुदर सिंह तथा सुमित कुमार सुपुत्र जोगिंद्र पाल ने अपने नामांकन पत्र भरे।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 27 नामांकन पत्रों में से 10 आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत हैं, जिनमें 3 महिला एवं 7 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं अनारक्षित श्रेणी में 17 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 10 महिला तथा 7 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।May be an image of temple and text
उन्होंने आगे जानकारी दी कि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 4 मई को प्रातः 10:00 बजे की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 6 मई को सायं 3:00 बजे निर्धारित की गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची एवं चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक संपन्न होगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की पत्नी के ट्वीट पर भड़कीं स्वाति मालीवाल : स्वाति मालीवाल ने ताना मारा – जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता, उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी

बिभव कुमार को SC से जमानत मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक तस्वीर पोस्ट किया। उस पोस्ट को लेकर अब स्वाति मालीवाल भड़क गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू को चुनाव प्रचार के लिए पार्टी की ओर से हेलिकॉप्टर मिला

हमीरपुर : हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार के लिए पार्टी की ओर से हेलिकॉप्टर मिला है। सुक्खविंदर सिंह सुक्खू भी पिछले कई दिनों से नादौन विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में दी विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात : प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मनसाई और सदोह में जनसमस्याएं सुनीं नादौन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन विकासात्मक परियोजनाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 व 6 मार्च को चम्बा में कैंटीन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी  : सैनिक विश्राम गृह  चुवाड़ी में  6 को व खैरी में 12 मार्च को भूतपूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य चैकअप हेतु चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे

कैप्टन अनुमेहा पराशर उपनिदेशक, सैनिक कल्याण एएम नाथ। चम्बा 4 मार्च  :  कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया  कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों...
Translate »
error: Content is protected !!