मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

by

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना
ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया। ऋण मेले में विभिन्न बैंक एजैंसियों के अलावा टाटा मोटर्ज, सुजूकी, अशोक लेलैंड, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा आदि विभिन्न ऑटोमोबाइल कम्पनियों द्वारा अपने-अपने व्यवसायिक वाहनों की प्रदर्शनियां लगाई गईं। इसके अलावा लोगों को वित्त सम्बन्धी जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए एक वित्तीय साक्षरता केन्द्र भी स्थापित किया गया था। एडीसी ने सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा योजना से अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने का आहवान किया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए एडीसी ने बताया कि सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की गई है जिसके तहत युवाओं को एक करोड़ रूपये तक का ऋण प्रदान करने की सुविधा दी गई है। योजना में पुरूष लाभार्थियों को 25 प्रतिशत तथा महिलाओं को 30 प्रतिशत की दर से अनुदान देने का प्रावधान है। जबकि विधवा महिलाओं के लिए अनुदान राशि 35 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसके अलावा बैंक ऋण पर 5 प्रतिशत की दर से ब्याज पर अनुदान के साथ-साथ क्रेडिट गारंटी योजना के अन्तर्गत बैंक द्वारा लिया जाने वाले शुल्क को भी माफ किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष के दौरान जिला में निर्धारित 270 लाभार्थियों के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 228 मामले प्रायोजित किये गये हैं जिनमें से 130 मामले स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने बैंक व उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अधीन लक्ष्य को मार्च तक पूरा किया जाए।
किसके लिए मिलता है ऋण
डॉ. अमित ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत औद्योगिक ईकाइयां, दुकान, सूचना प्रौद्योगिकीय कार्य, सर्विस स्टेशन, जेसीबी, छोटे गुड्स कैरियर, होटल, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, इको पर्यटन इकाइयां, धर्मकांटा, जिम, बैंक्वेट हाल, मैडिकल लैब, मोबाइल फूड वैन, साइवर कैफे, फोटोकापी मशीन, भण्डारण यूनिट, डेयरी उत्पादन युनिट, कृषि उत्पाद वितरण दुकान, नर्सरी, टिशु कल्चर लैब, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित खेती, पेट्रोल पम्प, वोरवैल, ड्रिलिंग रिंग मशीन इत्यादि के लिए ऋण प्रदान किया जाता है।
कैसे करें आवेदन
एडीसी ने बताया कि इस योजना के लिए वैवसाइट उउेलण्ीचण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है जिसके लिए आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, भूमि के दस्तावेज़ व रेंट डीड अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अलावा महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ऊना से भी सम्पर्क कर सकते हैं।
ऋण मेले में 15 आवेदन मौके पर निपटाए
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लगाए गए ऋण मेले में 15 व्यक्तियों के आवेदन मौके पर भरे गए और आगामी ऋण मेले का आयोजन 4 फरवरी को गगरेट में होटल हैवन हाईटस में लगाया जाएगा।
-0-
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ऊना अखिल शर्मा, परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए संजीव ठाकुर, ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक जयपाल भनोट, जिला रोज़गार अधिकारी अनीता, बीडीओ रमनवीर चौहान के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी तथा ऑटोमोबाइल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा : होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को किया विसर्जित

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं को संरक्षित करने में मेलों की श्रेष्ठ भूमिका : राज्यपाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ

हिमाचल प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और परम्पराएं राज्य की प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उन्हें भावी पीढ़ी के लिए भी संरक्षित किया जाना चाहिए। प्रदेश के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। सिरमौर  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

27 जुलाई को हिमकेप्स संस्थान, बढेड़ा में जिला स्तरीय ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जुलाई- ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्र निर्माण में शामिल करने के उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!