मुख्यमंत्री 9 और 10 जनवरी को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

by
हमीरपुर 08 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 9 और 10 जनवरी को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 9 जनवरी को हैलीकॉप्टर के माध्यम से करीब 11ः50 बजे अमतर ग्राउंड पहुंचेंगे और तुरंत मनसाई के लिए रवाना हो जाएंगे। मनसाई में जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद वह सदोह में भी आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उसके पश्चात दोपहर करीब सवा एक बजे वह धनेटा में डिग्री कालेज के नए ब्लॉक, वीडब्ल्यूएससी भवन और उठाऊ पेयजल योजना जनसूह की आधारशिला रखेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। रात को मुख्यमंत्री सेरा के विश्राम गृह में रुकेंगे।
10 जनवरी को ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह करीब 11 बजे नादौन में नादौन शहर के लिए 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करने के बाद गगाल में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह और जलाड़ी भडियारा में मॉडल कॅरियर एवं स्किलिंग सेंटर की आधारशिला भी रखेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बलडूहक में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वह नादौन के मिनी सचिवालय में भी क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निवारण करेंगे।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के लिए आवश्यक प्रबंध अतिशीघ्र पूरे करने तथा 9 एवं 10 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश : पुलिसकर्मियों को लेकर लगातार 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे

एएम नाथ। शिमला :  पुलिस वाले न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह कठिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ ज्वालाजी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा | प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में आगामी आश्विन नवरात्र मेले के सफल आयोजन को लेकर आज मंदिर न्यास के स्वागत कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्षा जल निकासी योजना के तहत 1.85 करोड़ से बनने वाले सब्जी मंडी नाले का सतपाल सिंह सत्ती ने किया शिलान्यास

ऊना 25 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत विधिवत पूजा अर्चना कर 1.85 करोड़ से बनने वाले सब्जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार कार्ड अपडेट सेंटरों में अतिरिक्त वसूली पर निगरानी रखें सभी एसडीएम : DC मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!