वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से

by
हमीरपुर 08 जनवरी। भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पात्र महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल अग्निपथवायु.सीडैक.इन agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण 17 जनवरी सुबह 11 बजे से लेकर 6 फरवरी रात 11 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी 2004 से लेकर 2 जुलाई 2007 तक जन्में महिला एवं पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं की ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से आरंभ होगी।
विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि गणित, फीजिक्स और अंग्रेजी विषय सहित कुल 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे। 50 प्रतिशत अंकों के साथ वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए पात्र होंगे। साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल – DC जतिन लाल

ऊना, 19 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने...
article-image
पंजाब , समाचार

एआईजी राजजीत सिंह हुंदल (पीपीएस ) बर्खास्त , विजिलेंस ब्यूरो को ड्रग तस्करी केस में राजजीत को नामजद करने आदेश : मु्ख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी यह जानकारी,

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्रग केस में हाईकोर्ट से आई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू करते हुए सोमवार को पीपीएस अधिकारी राजजीत सिंह को सिर्फ बर्खास्त करने के आदेश जारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च से पीएचसी व एचएससी में लगना शुरू होंगे कोविड वैक्सीनः डीसी

वैक्सीन लगवाने के लिए अपना मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड साथ लाएं ऊना  – कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण अभियान 15 मार्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर लगना आरंभ हो...
article-image
पंजाब

13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार : 3 लग्जरी गाड़ियां और 2 पिस्टल बरामद

जालंधर :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों से तीन लग्जरी गाड़ियां भी...
Translate »
error: Content is protected !!