16 करोड़ से बनेगी बुहला खैरा से परागे दा गलू सड़क – सीएचसी भवन खैरा में होगा नए भवन का निर्माण : यादविंदर गोमा –

by
पालमपुर, 8 जनवरी :- कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर हलके का सम्पूर्ण विकास और यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये कटिबद्ध हैं।
गोमा सोमवार को जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के बाहे दा पट्ट में नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम तथा राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा के वार्षिक उत्सव में बोले रहे थे।
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा में विकास को योजनात्मक रूप में आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है ताकि हर क्षेत्र को विकास से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जनहित के सभी कार्य पूर्ण करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खैरा क्षेत्र की मुख्य सड़क जो इस क्षेत्र को सुजानपर-हमीरपुर से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि बुहला खैरा से परागे-दा-गलू तक सड़क का विस्तार और सुधार के लिये नाबार्ड के अंतर्गत 16 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर सरकार को स्वीकृति के प्रेषित की गई है। उन्होंने कहा कि 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क के विस्तारीकरण से हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि कुरु केलण सड़क पर मन्द खड्ड में भी पुल निर्माण के लिये 3 करोड़ 18 लाख रुपये तथा कुरु केलण सड़क के निर्माण 2 करोड़ 25 लाख खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के नए भवन के निर्माण पर 5 करोड खर्च हो रहे हैं और लगभग इसका कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से नयें भवन में कक्षाओं को आरम्भ कर दिया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा का नया भवन बनाया जाएगा और इसके लिए अगले बजट में धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी और यहां 20 से 25 बिस्तरों के अस्पताल के रूप में स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिये एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बाहे दा पट्ट मैदान में हाई मास्क लाइट देंने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय की मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खैरा ज़ोन गांवों में पेयजल के सुधार के लिए भी नयीं पाइप लाइन बिछाने के साथ साथ टैंको का निर्माण किया गया है।
उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग को लाभ देने कार्य रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 गारंटियों में 3 को धरातल पर लाकर लोगों को लाभ दिया जा रहा है और शेष गारंटियों को भी पूर्ण करने के लिए सरकार गंभीर है।
मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया।
विद्यालय की ओर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 11 हजार का ड्राफ्ट मंत्री यादविंदर गोमा को सौंपा गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, प्रधान ग्राम पंचायत बाहे दा पट्ट विनोद कुमार, उपप्रधान राजिंदर कटोच, रश्मपाल भगांलिया, विभिन्न पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान, अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा, सरवन ठाकुर, डीएफओ नितिन पाटिल, तहसीलदार सार्थक शर्मा, मुख्याध्यापक बलविंदर कटोच, सिकंदर कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारी, छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पाइप गैस रसोई में पहुंचाने वाला ऊना राज्य का पहला जिला बना, अब तक 220 घरों में पहुंची पीएनजी गैसः सत्ती

250 करोड़ से जिला ऊना, बिलासपुर तथा हमीरपुर जिला के शहरी क्षेत्रों में दिए जाएंगे पीएनजी गैस कनेक्शन ऊना, 25 नवंबरः जिला ऊना हिमाचल प्रदेश का पहला ज़िला बन गया है, जहां पर पाइप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द भरे जाएंगे 700 होम गार्ड पद : मुख्यमंत्री सुक्खू……मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक बहसें, वार-पलटवार, हमले और जवाबी हमले, आरोप-प्रत्यारोप शून्य में विलीन हो गए : मेरे भीतर वैराग्य की भावना पनपने लगी – नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य पर नए सिरे से फोकस करते हुए काम पर लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बैठकें कीं। इससे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं : मान और केजरीवाल भी कांग्रेस और अकालियों की तरह धोखेबाज़ निकले – डॉ. सुभाष शर्मा

गढ़शंकर : भाजपा द्वारा गढ़शंकर में आयोजित राजनैतिक सभा को सबोंधित करते हुए श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुभाष शर्मा ने पंजाब में बढ़ते नशे के लिए मान सरकार को घेरते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!