मुख्य संसदीय सचिव के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त विधायकों के विरूद्ध अयोग्यता कार्यवाही शुरू करने के हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर रोक लगाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है।
                                 मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की कानूनी व्याख्या पर स्पष्टता प्रदान की है, जो उच्च न्यायालय के निर्णय के पैराग्राफ 50 से भिन्न है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई राहत महत्वपूर्ण है और प्रदेश सरकार सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद अगली रणनीति पर विचार-विमर्श करेगी। विपक्ष के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष प्रदेश हित में काम करने के बजाय अन्य मामलों पर राजनीति करने में मशगूल है।
                   उन्होंने कहा कि हर मामले को विवाद के रूप में उछालना विपक्ष के स्वभाव बन चुका है जिससे उनकी बौखलाहट प्रदर्शित हो रही है। भाजपा जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय कभी शौचालय कर और कभी समोसा राजनीति से अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोेगों ने भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ को नकार दिया है और कांग्रेस ने विधानसभा में अपनी 40 सीटों को सफलतापूर्वक बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षो के दौरान राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर कर विपक्ष उनके खिलाफ व्यक्तिगत हमले करने का प्रयास कर रहा है।
                      मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए और आमजन के हित के मुद्दे उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुविधा से वंचित लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में अनेक सकारात्मक कदम उठाए गए हैं और  अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान समाज के वंचित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक, भर्ती में देरी और निजीकरण के विरोध में छात्रों-युवाओं ने किया सोलन में प्रदर्शन : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठाई मांग एएम नाथ। सोलन :  छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को सोलन में पुराने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज : दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की करते थे मांग

चब्बेवाल, 24 जुलाई  : विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की मांग करने वाले इंग्लैंड के रहने वाले पति व सास के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने डीएसपी गढ़शंकर के आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में 25 वर्षो की सेवा उपरांत प्रवक्ता सुशीला कश्यप सेवानिवृत्त

बद्दी, 01 अप्रैल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी में बतौर प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सुशीला कश्यप शिक्षा विभाग में 25 वर्ष की सेवा उपरांत मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। सुशीला कश्यप ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों तक शिमला में नेशनल हाईवे पर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण पर केंद्र सरकार सख्त

एएम नाथ।  शिमला । केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है, जो चीन शासित तिब्बत की सीमा के करीब के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!