मुख्य सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में होगा, लोग गलत जगह अपने जीवन भर की कमाई इन्वेस्ट न करें :

by

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुए फ्रॉड के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। प्रदेश में हुए क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के मामले में पता चला है कि फोरलेन निर्माण के दौरान लोगों ने जमीन के मुआवजे की राशि भी क्रिप्टो करेंसी में लगा दी। फोरलेन निर्माण का कंपनसेशन पाने वाले परिवारों पर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर फ्रॉड करने वाले आरोपियों की खास नजर थी। पैसा डबल करने की लालच में कई लोगों ने गलत जगह करीब 10 करोड़ इन्वेस्ट किया हैं।
इस मामले पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग गलत जगह अपने जीवन भर की कमाई इन्वेस्ट न करें। ऐसी कोई न तो सरकार की स्कीम है और न बैंक की, जिसमें निवेश करने पर पैसा तीन गुना हो जाए। इसलिए लोगों को अपने मेहनत की कमाई सोच-समझकर निवेश करनी चाहिए।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों को प्रलोभन दिए गए। लोगों ने जीवन भर की कमाई गंवा दी। सरकार की ओर से गठित एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की है। मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्य सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार इन आरोपियों की प्रॉपर्टी भी सीज कर रही है, लेकिन सीज्ड होने वाली प्रॉपर्टी केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। राज्य सरकार चाहती है कि यह चीज प्रॉपर्टी राज्य सरकार के पास आए।

मानसून सत्र के दौरान विधायक होशियार सिंह ने मामला उजागर किया था : गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक होशियार सिंह ने क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामला उजागर किया था। इसके बाद सदन में ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मामले में एसआईटी के गठन की घोषणा की थी। राज्य सरकार की ओर से गठित एसआईटी के मुखिया डीआईजी साउथ रेंज अभिषेक दुल्लर हैं। मामले का मुख्य सरगना सुभाष अभी फरार है, जिसके दुबई में छिपे होने की आशंका है। क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में 2 हजार 300 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ, जबकि 400 करोड़ रुपये की देनदारी लंबित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इलेक्ट्रिक बस खरीद में धांधली और ‘हिमाचल ऑन सेल’ पर मुख्यमंत्री को देना होगा जवाब : जयराम ठाकुर

80 निर्धारित रूटों पर सफल ट्रायल के बिना बसों की खरीद और आपूर्ति पर उठाए सवाल, टेंडर से ट्रायल रूट हटाने का भी लगाया आरोप एएम नाथ। शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टेंपो चालक नोटों से भरा बैग लेकर थाने पहुंचा : पुलिस अफसर भी हैरान, इनाम में मिले हजारों रुपये

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टेंपो में बैठे चार कारोबारी आठ लाख की नकदी से भरा बैग टेंपो में ही भूल गए। बड़ी रकम टेंपो में मिलने के बाद चालक ने ईमानदारी बरती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित करसोग का दौरा कर पीड़ितों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खुद आकर करसोग की तबाही देखें और बनाए राहत पहुंचाने की योजना : जयराम ठाकुर जो प्रभावितों की सीधा मदद करना चाहते हैं, हम उनको भी सहयोग देंगे, लोगों की मदद के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*हर महीने कमा रहे 50 हजार – ऊना के हरदीप, अशोक और संजीव योजना के प्रारंभिक लाभार्थियों में शुमार ; *युवाओं के लिए वरदान बनी राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना*

रोहित जसवाल। ऊना, 7 जनवरी. हिमाचल सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से प्रदेश के अनेकों युवा न केवल आत्मनिर्भर बन...
Translate »
error: Content is protected !!