मुद्रिका बस सेवा को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी : दशहरा उत्सव के दौरान सार्वजनिक परिवहन का करें प्रयोग- सुंदर सिंह ठाकुर

by
रोहित भदसाली। कुल्लू, 12 अक्तूबर :  दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू शहर में लोग ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सरकार की ओर से इसके लिए मुद्रिका बस सेवा शुरु की गई है। इसके तहत करीब 50 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है ताकि ट्रैफिक सुचारू चल सके। शनिवार को मुद्रिका बस सेवा के तहत बस को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने ये अपील आम लोगों से की।
उन्होंने कहा कि दशहरा के दौरान लोग कुल्लू के मुख्य स्थानों पर कम से कम निजी वाहनों का प्रयोग करें ताकि ट्रेफिक को सुचारू किया जा सके। लोग अधिक से अधिक बसों का प्रयोग करें ताकि जाम जैसी समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि बीते साल भी इसी तरह से ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया था। इस साल 18 इलेक्ट्रिक बसें, 8 बसे 62 सीटर तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। लोग पार्किंग में ही वाहन खड़े करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रिस्क वॉक के लिए उपमुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा : ब्रिस्क वॉक में बढ़चढ़ कर लें भाग. मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 जून – उपमुख्यमंत्री ने आज नशे के खिलाफ आयोजित होने जार रही ब्रिस्क वाॅक की तैयारियों को लेकर आज कांगड़ मैदान का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान इस महाअभियान को लेकर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य संसदीय सचिव ने 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला कडयाह के भवन का लोकार्पण किया

पाठशाला में एक अतिरिक्त कमरे के निर्माण को दो लाख रुपए तथा नावीं के काटल अनुसूचित जाति बस्ती सम्पर्क मार्ग को 50 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने नालदेहरा में 40 लाख से निर्मित हिम ईरा हाट का किया शुभारंभ : ईरा हाट में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिला के उत्पाद बेचने के लिए रखे जाएंगे जो कि पूर्ण रूप से जैविक होंगे – अनिरुद्ध सिंह

रोहित भदसाली। शिमला 07 अगस्त – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत नालदेहरा में 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए गए हिम ईरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस की बोलेरो से भीषण टक्कर : 50 से अधिक यात्री घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

जालंधर। पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!