ब्रिस्क वॉक के लिए उपमुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा : ब्रिस्क वॉक में बढ़चढ़ कर लें भाग. मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना, 26 जून – उपमुख्यमंत्री ने आज नशे के खिलाफ आयोजित होने जार रही ब्रिस्क वाॅक की तैयारियों को लेकर आज कांगड़ मैदान का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान इस महाअभियान को लेकर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित लोगों आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। साथ ही इस महाअभियान से संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध पूर्ण करने को भी कहा ताकि इस अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया जा सके।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली से कांगड़ तक 27 जून 2023 को आयोजित होने वाली ब्रिस्क वॉक में लोगों से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज के सामने आज एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है। इसके चलते हरोली में ब्रिस्क वॉक के आयोजन से नशे के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। इस वॉक की थीम वॉक फॉर लाइफ-नशे के विरुद्ध एक पहल रहेगी। कार्यक्रम के तहत ब्रिस्क वॉक को सुबह 8 बजे प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हरी झंडी दिखाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में समाज़ के सभी वर्गों के लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, महिलाओं, युवा वर्ग सहित हज़ारों लोग इस महाअभियान से जुडेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी तथा नशे के खिलाफ अपना जागरूकता का संदेश देंगी। इस दौरान पंजाबी लोक गायक कंवर ग्रेवाल और मास्टर सलीम भी अपने गायन से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूकता का संदेश देंगे। उन्होंने नशे के महाअभियान कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की।
इस मौके पर परिवहन विभाग के निदेशक मंडल के सदस्य व जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, हरोली मंडलाध्यक्ष विनोद बिटटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उपायुक्त राघव शर्मा ने भी कांगड़ मैदान का लिया जायजा
नशे के खिलाफ आयोजित हो रही ब्रिस्क वाॅक एवं कांगड़ मैदान आयोजित हो रहे कार्यक्रम के लिए मुकम्मल की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थापित किए जा रहे पंडाल सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा तथा उचित दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर किया जाएगा संचालित – रोहित ठाकुर

पाईनग्रोव स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित एएम नाथ। कसौली :   शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा की राह हुई आसान? इस दावेदार MLA के लिए भाजपा ने तय की अलग जिम्मेदारी

सीएम पद के दावेदार माने जा रहे सीनियर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को स्पीकर बनाया जाएगा।  ऐसे में सीएम पद की रेस से एक दावेदार कम होने से प्रवेश वर्मा की राह आसान दिखने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 जून को रोजगार मेला : दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास, आई.टी.आई. व डिप्लोमा पास प्रार्थी रोजगार मेले का ले सकते हैं लाभ

होशियारपुर, 05 जून: जिला रोजगार सृजन व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में 7 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : अभ्यर्थी सादे कागज़ पर 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना, 26 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में...
Translate »
error: Content is protected !!