बरसात के दौरान शिकारी देवी मन्दिंर व कामरूनाग जाने से करें परहेज पर

by
गोहर (मंडी )  18 जुलाई : बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा व मौसम विभाग द्वारा आगामी दो-तीन दिनों तक मंडी जिले के कई स्थानों पर वर्षा व तेज हवाएं चलने के येलो अलर्ट पर एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने स्थानीय जनता से आग्रह किया है कि उपमण्डल के उच्च स्थानों कमरुनाग व शिकारी देवी मन्दिंर की तरफ को जाने वाले रास्तों में न जाएँ क्योंकि बरसात के मौसम में वर्षा के कारण भूस्खलन, बिजली का गिरना व खड्डों, नालों में बाढ़ का खतरा रहता हैं जिस कारण इन रास्तों में भारी फिसलन होने के कारण यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता हैं। इसके अतिरिक्त इस उपमण्डल में घूमने आ रहे यात्री भी मौसम की पूरी जानकारी व होटल आदि में रहने की व्यवस्था उपलब्ध होने पर ही यात्रा करना सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में दूरभाष नंबर 1077, 100, 112, 108, पुलिस थाना गोहर 01907-250228 तथा उप मण्डल कार्यालय गोहर के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01907-250262 संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

300 पौधे लगाए जाएंगे : DC राघव शर्मा ने दियोली फिश फार्म में पौधारोपण का किया शुभारंभ

दियोली मछली बीज पालन केंद्र में लगाए जाएंगे 300 पौधे ऊना: 18 अगस्तः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज दियोली फिश फार्म में पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आने वाले कुछ दिनों...
article-image
पंजाब

7 रुपए खर्च किए और 1 करोड़ रुपए जीत गया किसान, रातोंरात पलट गई किस्मत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान ने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम...
article-image
पंजाब

एडवोकेट दलजीत को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने से वकीलों का मान बढ़ा : एडवोकेट मरवाहा-ओहरी

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से हाईकमांड के निर्देशों पर पंजाब प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसके तहत एडवोकेट दलजीत सिंह को होशियारपुर का जिलाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!