कोलकाता रेप केस : क्या डॉक्टर की मर्डर में है पूर्व प्रिंसिपल का हाथ? सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और चैट की कर रही पड़ताल

by

चंडीगढ़। सीबीआई की एक टीम रविवार को फिर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज गयी। केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले कुछ दिनों में आरजी कर में डॉक्टर की रेप कर हत्या के मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने घटनास्थल का भी दौरा किया। नमूने एकत्र किये गये, दूसरी ओर, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई रविवार सुबह से सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पूछताछ कर रही है। सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और चैट की पड़ताल कर रही है।

9 अगस्त को आरजी कर के आपातकालीन विभाग के चौथे मंजिल के सेमिनार रूम में एक महिला डॉक्टर का शव लहूलुहान अवस्था में बरामद किया गया था। आरोप है कि उसके साथ रेप कर हत्या कर दी गयी है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर इस घटना की जांच सीबीआई कर रही है। आरजी कर मामले की जांच के लिए दिल्ली से एक विशेष टीम कोलकाता आयी है।

कोलकाता रेप केस और सीबीआई : कुछ ही दिनों में कई लोगों को कोलकाता स्थित सीबीआई मुख्यालयसीजीओ में बुलाया गया। अस्पताल के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की गई है। 9 अगस्त को तड़के क्या हुआ, इसका पता लगाने के लिए सीबीआई ने कई कदम उठाए हैं। शनिवार को भी सीबीआई की एक टीम आरजी गयी थी। कथित तौर पर घटनास्थल पर 3डी लेजर मैपिंग की गई थी। रविवार को भी 3 डी लेजर मशीन लेकर सीबीआई की टीम पहुंची है।

लगातार तीसरे दिन पूर्व प्रिंसिपल से पूछताछ : आरजी कर मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई पिछले तीन दिनों से अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ कर रही है. रविवार सुबह वह सीजीओ गए थे।

मृत डॉक्टर की डायरी क्या खोलेगी राज : आरजी कर डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आने के बाद आरजी कर प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हो गया। कथित तौर पर वह बहुत ‘प्रभावशाली’ हैं. जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे दिया. अदालत के आदेश पर वह फिलहाल छुट्टी पर हैं।

फोन कॉल और चैट की डिटेल की हुई पड़ताल : सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल से फोन कॉल और चैट की डिटेल मांगा है। मोबाइल फोन कंपनी से भी इसका ब्योरा मांगा गया है। पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने शनिवार से आधी रात तक 13 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ प्रदर्शन : सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी पूर्व प्रिंसिपल से यह जानकारी मांगी कि डॉक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद उन्होंने क्या किया था? उन्होंने किससे-किससे संपर्क किया और उन्होंने मृतका के माता-पिता को लगभग तीन घंटे तक इंतजार क्यों करवाया था।

क्या पूर्व प्रिंसिपल ने रची थी हत्या थी साजिश : डॉक्टर की मौत की घटना सामने आने के बाद भी अस्पताल के आपातकालीन भवन में सेमिनार हॉल के पास के कमरों के जीर्णोद्धार का आदेश क्यों दिया था? क्या इसके पीछे किसी की साजिश थी या अपराध छिपाने की कोशिश की गयी थी? सीबीआई ने सवालों के जवाब से हत्या के केस को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल : सीबीआई यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या पूर्व प्रिंसिपल भी डॉक्टर की मौत में किसी रूप से जुड़े हुए हैं? क्या उनका भी इस मर्डर में हाथ है? सीबीआई के आला अधिकारी का कहना है कि पूर्व प्रिंसिपल के जवाब में अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए उनसे बार-बार पूछताछ कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर ग्रुप के एनसीसी कैडेटों और छात्रों ने सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का किया अभ्यास

जालंधर/दलजीत अजनोहा : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जालंधर के तत्वाधान में छ: एनसीसी बटालियनो के विभिन्न 250 शिक्षण संस्थानों ने सिविल डिफेन्स माँक ड्रिल का अभ्यास किया गया। बिग्रेडियर अजय तिवारी सेना मेडल ग्रुप कमांडर...
article-image
पंजाब , समाचार

9 तस्कर ग्रिफ्तार, 22 किलोग्राम अफीम बरामद : पुलिस ने की सप्लाई लाइन ब्रेक – दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठन और 6 कस्टम अधिकारी नामजद

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 22 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार में वन माफिया सक्रिय, सैंकड़ो हरे पेड़ों की हुई कटाई : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 17 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जिला कुल्लू के बंज़ार में वन माफिया सक्रिय है और सैंकड़ों हरे पेड़ों को काटा गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज …सभी अस्पतालों में प्रदर्शित होने चाहिए इस योजना के पोस्टर: गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 25 मई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इस...
Translate »
error: Content is protected !!