मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी के कार्यालय समक्ष किया रोष प्रदर्शन

by
गढ़शंकर, 7 जुलाई: पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त मुलाजिम मंच के आह्वान पर मंगलवार को तहसील गढ़शंकर और जिला शहीद भगत सिंह नगर के सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों ने स्थानीय बिजली कार्यालय से डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन रौड़ी के कार्यालय तक मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के नाम चेतावनी पत्र उनके कार्यालय के बाहर चिपका कर दिया ।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त फ्रंट एवं मंच के राज्य नेताओं सतीश राणा, कुलदीप सिंह खन्ना, शिव कुमार तिवाड़ी, कुलदीप दौड़का, मख्खन सिंह वाहिदपुरी, मुकेश कुमार, कुलविंदर सिंह अटवाल और शकुंतला देवी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को पूरी तरह लागू करने, पांचवें वेतन आयोग के लाभ बहाल करने, छठे वेतन आयोग की शेष रिपोर्ट जारी करने, पेंशनरों को 2.59 गुणांक का लाभ देने तथा बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान करने में विफल रही है। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अदालतों द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों के पक्ष में दिए गए फैसलों को चुनौती देकर उनके अधिकारों को प्रभावित कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने 17 जुलाई को मोहाली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रैली में जिला शहीद भगत सिंह नगर और तहसील गढ़शंकर से हजारों कर्मचारियों एवं पेंशनरों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामजी दास चौहान, शाम सुंदर, केवल कृष्ण, निरंजन सिंह, सोम लाल थोपियां, सोम नाथ तक्कला, बलवंत राम, विनोद कुमार, जीत राम बंगा, नरेंद्र महिता, मुलख राज, बलविंदर कुमार, विजय कुमार, अश्वनी कुमार, वरिंदर कुमार, जीत लाल, कमल देव, बलवीर दोसांझ, मलकीत मंडाली, जगदीश लाल, पवन गढ़ी, हश्मत अली, जगतार सिंह, हरभजन सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेहा बस्सी हत्याकांड: पति उमंग और सास उज्जैन से गिरफ्तार, 6 साल की बेटी भी बरामद

हार्पिक पिलाकर हत्या का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; जांच अधिकारी ASI बोधराज सस्पेंड जालंधर/धूरी। सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
पंजाब

गांव के स्कूली विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनीफार्म बांटी

गढ़शंकर : गांव कितना के शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल में पढ़ते सरकारी योजना के गैर लाभपात्री 11 विद्यार्थियों सहित अन्य को दानी शहीद सरवन दास के भतीज अमरजीत सिंह कितना द्वारा स्मार्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन डीसी जतिन लाल बोले… जिले में होगी समन्वित और निर्णायक कार्रवाई

रोहित जसवाल। ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में संलिप्तता से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित...
article-image
पंजाब

80 नशीली गोलीयों स्मेत एक य बाईक स्वार युवक काबू

माहिलपुर  : माहिलपुर पुलिस ने एक बाईक स्वार युवक को 80 खुली नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है। जानकारी मुताबिक पुलिस थाना माहिलपुर अंतर्गत पुलिस चौंकी कोटफतूही की एक पुलिस पार्टी गश्त दौरान एक...
Translate »
error: Content is protected !!