मुलाज़िमों व पेंशनर्स ने मांगों के लिए शहर में मोटरसाइकिल मार्च निकाला

by

गढ़शंकर : पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा द्वारा गढ़शकर में मुलाजिम नेताओं शाम सुंदर कपूर और मुकेश कुमार के नेतृत्व में जायज मांगों को लागू करने के लिए चल रहे संघर्ष के हिस्से के रूप में शहर में मोटरसाइकिल मार्च निकाला। इस मौके पर मोर्चा नेता कामरेड राम जी दास चौहान ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि सभी प्रकार के कच्चे और अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित वेतनमान पर वृद्धा पेंशन दी जाएगी, रिक्त पद भरे जाएंगे, डीए की किश्तों का भुगतान होगा, आंगनबाडी, मिड डे मील वर्कर्स और आशा वर्कर्स के भत्ते बढ़ाए जाएंगे, वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होगी लेकिन पांच साल बीत चुके हैं इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों से वादाखिलाफी की है। एक भी मांग पर अमल न करके सरकार हक की मांग कर रहे कर्मचारियों, मजदूरों और कामगारों के उत्पीड़न के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। वित्त मंत्री व अन्य अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण मामले हल नहीं हो रहे हैं, जिससे मुलाज़िमों व पेंशनभोगियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नेताओं ने कहा कि 11 सितंबर को चंडीगढ़ की रैली में बढ़ चढ़ कर शिरकत करेंगे। कर्मचारी विभिन्न वाहनों से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इस मौके कई अन्य नेता व कर्मचारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्ड 6 की चुनावी सभा को देख लोग कह रहे थे के चुनाव पार्षद का पर माहौल किसी बड़े चुनाव की चुनाव सभाजैसा ,सुखचैन कमांडो के हक में रखी चुनाव सभा ने धारा रैली का रूप

सात फुट ऊची और तकरीबन 12 फुट चौड़ी स्टेज पर से स्पीकर राणा के.पी के संबोधन को जनसभा  में  उपस्थित हजारों लोगो ने सुना और सुखचैन कमांडो के लिए मांगे वोट सतलुज ब्यास टाइमस राणा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेअदबी मामले में दो दिन के रिमांड पर डेरा प्रेमी प्रदीप कलेर : बेअदबी मामलों के पीछे के कारणों और उन्हें अंजाम दिए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी

फरीदकोट :   बेअदबी मामले में गिरफ्तार डेरा सच्चा सौदा की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य प्रदीप कलेर को शनिवार को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रदीप कलेर को दो...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त ने शिक्षा मंत्री बैंस को सुनाई धार्मिक सजा : रास्ता ठीक करवाएंगे और करेंगें जूते साफ

अमृतसर। पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को श्री अकाल तख्त साहिब ने धार्मिक सजा सुनाई है। बैंस को दो दिन तक गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब दिल्ली व श्री आनंदपुर साहिब में...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में हुई उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों की बैठक : सांसद मनीष तिवारी की ओर से पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने रखी हल्के की समस्याएं

चंडीगढ़, 16 नवंबर: उत्तर रेलवे की ओर से अंबाला और फिरोजपुर मंडलों से जुड़े राज्यों के सांसदों की एक बैठक चंडीगढ़ स्थित एक निजी होटल में रखी गई, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब से सांसद...
Translate »
error: Content is protected !!