मुलाज़िमों व पेंशनर्स ने मांगों के लिए शहर में मोटरसाइकिल मार्च निकाला

by

गढ़शंकर : पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा द्वारा गढ़शकर में मुलाजिम नेताओं शाम सुंदर कपूर और मुकेश कुमार के नेतृत्व में जायज मांगों को लागू करने के लिए चल रहे संघर्ष के हिस्से के रूप में शहर में मोटरसाइकिल मार्च निकाला। इस मौके पर मोर्चा नेता कामरेड राम जी दास चौहान ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि सभी प्रकार के कच्चे और अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित वेतनमान पर वृद्धा पेंशन दी जाएगी, रिक्त पद भरे जाएंगे, डीए की किश्तों का भुगतान होगा, आंगनबाडी, मिड डे मील वर्कर्स और आशा वर्कर्स के भत्ते बढ़ाए जाएंगे, वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होगी लेकिन पांच साल बीत चुके हैं इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों से वादाखिलाफी की है। एक भी मांग पर अमल न करके सरकार हक की मांग कर रहे कर्मचारियों, मजदूरों और कामगारों के उत्पीड़न के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। वित्त मंत्री व अन्य अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण मामले हल नहीं हो रहे हैं, जिससे मुलाज़िमों व पेंशनभोगियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नेताओं ने कहा कि 11 सितंबर को चंडीगढ़ की रैली में बढ़ चढ़ कर शिरकत करेंगे। कर्मचारी विभिन्न वाहनों से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इस मौके कई अन्य नेता व कर्मचारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
article-image
पंजाब

NRI Donates ₹25,000 to Eye Bank

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.16 : The Rotary Eye Bank and Corneal Transplantation Society recently performed a cornea transplant on a three-year-old child, restoring the child’s sight. Inspired by this, NRI Vijay Pal Jagpal and his wife...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी सिंगर्स को ही क्यों निशाना बनाता है लॉरेंस गैंग : एपी ढिल्लों से पहले इन गायकों पर बरसाई थी गोलियां

चंडीगढ़  :  पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर जबरदस्त फायरिंग हुई। रविवार को सिंगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। हालांकि ये...
Translate »
error: Content is protected !!