मुल्थान में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर : सीपीएस किशोरी लाल

by

स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों की जांची सेहत।
बैजनाथ, 15 अक्तूबर : मुल्थान मेला ग्राउंड में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने किया।
शिविर में मेडिसिन, स्त्री रोग, शल्य विभाग तथा शालाक्य चिकित्सकों ने करीब 180 लोगों की जांच , शुगर टेस्ट , ब्लड टेस्ट सहित फ्री दवाईयां उपलब्ध करवाई गई । सीपीएस जांच करवाने आए लोगो से मिले। उन्होंने आयुष विभाग के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि शिविर में आए हुए मरीज बिना उपचार के न जाएं ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घरद्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मल्टी स्पेशलिटी कैम्पों के माध्यम से भी लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाकर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
किशोरी लाल ने कहा कि छोटा भंगाल बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का प्रमुख पर्यटक स्थल और बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन का भी प्रमुख केंद्र है।
मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ बनाने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उप मंडल बैजनाथ में आयुष विभाग के 27 स्वास्थ्य संस्थान कार्यरत है जिसमें एएमओ दूरदराज के बड़ा भंगाल, मुल्थान तथा कोठी कोहड़ इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार द्वारा उपमंडलों में हर्बल गार्डन स्थापित होने हैं बैजनाथ उप मंडल में दो मिनी हर्बल गार्डन कोठी कोहड़ और सलेहरा में स्थापित कर दिए जा चुके हैं जिसके लिए विभाग समय-समय पर आर्थिक सहायता दे रहा है मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार सरकारी अधिकृत मंदिरों में बैजनाथ मंदिर तथा महाकाल मंदिर में जल्दी ही हर्बल गार्डन स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सीता रमणी में भी 3 करनाल जगह चयनित की गई है। जल्दी ही इसमें बड़ा हर्बल गार्डन स्थापित किया जाएगा।
राष्ट्रीय आयुष मिशन में औषधीय पौधों के कलस्टर बनाकर इनकी खेती के लिए किसानो को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्बाल , जिला एसटी सेल के अध्यक्ष पृथी करोटी , छोटा भगाल कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , उपमंडलीय आयुष चिकित्सक अधिकारी हरीश भारद्वाज ,तहसीलदार मुल्थान पूर्ण चन्द, डाक्टर सुनीता , डाक्टर पवन, डाक्टर बन्धु शर्मा , राजेंद्र पाल , सीता राम , सुदर्शन , यशपाल , राजा राम, आयुष विभाग का स्टाफ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने डाउनलोड किया हिम समाचार ऐप : मुख्यमंत्री के बजट भाषण एवं कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से करवाया अवगत

एएम नाथ। हमीरपुर 10 सितंबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के हिम समाचार ऐप और विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध गिरिराज, हिमप्रस्थ, बजट भाषण और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में आम लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल जनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान – महेन्द्र पाल गुर्जर

जल शक्ति विभाग पेयजल स्त्रोतों में क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें 15 से 30 जून तक मनाया जाएगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा ऊना : डायरिया के कारण बच्चों की मौत की घटनायें को रोकने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ने देश को बिजली दी, अब चंबा के हक की बारी : डॉ. हंस राज

विधानसभा में हाइड्रो पावर परियोजनाओं से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए विस्थापित परिवारों के मुआवजे, स्थानीय युवाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की मांग एएम नाथ। शिमला : चंबा जिले के प्राकृतिक संसाधनों से देश...
Translate »
error: Content is protected !!