मुस्लिम पक्ष का यू-टर्न : संजौली मस्जिद के ऊपर के दो हिस्से तोड़ देंगे- अवैध हिस्से को गिराने पर क्यों हुए राजी?

by

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। अब मुस्लिम पक्ष ने बड़ा फैसला लिया है। मुस्लिम पक्ष ने अब खुद शिमला नगर निगम को संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को गिराने का प्रस्ताव दिया है।  मस्जिद के इमाम शहजाद का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे लोग शांति से रहना चाहते हैं। जिसके बाद अब ‘अवैध’ हिस्से को खुद गिराने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने गुरुवार को बैठक की। जिसके बाद नगर निगम से इस ‘अवैध’ हिस्से को सील करने और गिराने की पेशकश की गई।

कई दिन से चल रहा था विवाद :    इस ‘अवैध’ हिस्से की वजह से कुछ दिन से विवाद हो रहा था। कुछ स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों को ‘अवैध’ हिस्से पर आपत्ति थी। जिसके बाद लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। अब मुस्लिम पक्ष ने शांति के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को यहां हालात खराब हो गए थे। बड़े पैमाने पर लोगों ने इस ‘अवैध’ हिस्से के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस को पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा था। अब संजौली मस्जिद के इमाम शहजाद का बयान सामने आया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि विवाद सुलझ जाएगा। शहजाद ने कहा कि उन लोगों ने नगर निगम से अनुरोध किया है।

अगर नगर निगम को लगता है कि कोई हिस्सा ‘अवैध’ है और इसे गिराने की जरूरत है तो उनके समुदाय को खुद इसे गिराने की अनुमति दी जाए। हम लोग यहां बिना किसी दबाव के दशकों से रह रहे हैं। यह फैसला उन लोगों ने हिमाचली होने के नाते लिया है। वे लोग शांति चाहते हैं और यहां भाईचारा कायम रहना चाहिए। वहीं, मामले को लेकर नगर आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने भी पुष्टि की है। अत्री ने कहा कि उन लोगों को मुस्लिम पक्ष का लेटर मिला है। जिसमें संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को सील करने और गिरा देने की अनुमति देने की मांग की गई है। लेकिन अभी जांच की जरूरत है कि कितना हिस्सा अवैध है?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परगट सिंह के अध्यक्ष बनते ही पंजाब कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी….परगट सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती: वड़िंग गुट को साधना, चन्नी-बाजवा समर्थकों को संतुलित करना

संगठन में फेरबदल से लेकर 2027 की टिकटों तक कई मोर्चों पर परीक्षा; यूथ कांग्रेस में ‘आई एम विद वड़िंग’ अभियान से बढ़ी चुनौती चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस की कमान परगट सिंह के हाथों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने क्यारियां-हरोट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फिर 9 किमी स्वयं बस में किया सफर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज क्यारियां से हरोट बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा के कायाकल्प को लेकर रूपरेखा तैयार, डीसी ने दिए औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

रोहित भदसाली।  देहरा , 31 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार देहरा विधानसभा क्षेत्र के कायाकल्प को लेकर एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। देहरा की विकास योजना को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर में 30 लाख से बनेगा वीर द्वार- मेले समृद्ध सांस्कृति, परमपरागत खेलों और मनोरंजन का समवेश : आरएस बाली

एएम नाथ। पंचरुखी, 31 मार्च :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड (कैबिनेट रैंक) आर. एस. बाली...
Translate »
error: Content is protected !!