मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप – मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार

by

सिरमौर :  सिरमौर जिले की एक पाठशाला में मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना बीते फरवरी की है।  पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती है। लिहाजा बयान कलमबद्ध करने के लिए पुलिस एक्सपर्ट की मदद ले रही है। फिलहाल पुलिस ने माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है।

    बीते शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया है।  पीड़िता स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर (एमटीडब्ल्यू) के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के परिजनों ने इस बारे में उपायुक्त को शिकायत सौंपी थी। उपायुक्त के आदेशों के बाद पुलिस ने 24 फरवरी को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी थी। जमानत याचिका रद्द होते ही संगड़ाह पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करने में जुट गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में नए बस अड्डे के लिए भूमि के शीघ्र चयन के दिए निर्देश : अधिकारियों संग बैठक में की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रोहित भदसाली।  ऊना, 13 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल और विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी जशोदाबेन अभी कहां रहती…….कहां रहती , क्या करती जानिए !!

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी अक्सर अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रन फाॅर वोटर रजिस्टेरशन से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने बारे किया जागरूक

ऊना: 5 सितंबर – व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज मैराथन का आयोजन किया गया। यह जानकारी देेते हुए निर्वाचन कानूनगो ऊना हरजीत सिंह ने बताया कि मैराथन इंदिरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

2 जनवरी को सिहुन्ता पुलिस स्टेशन और उप मंडलीय पुलिस कार्यालय चुवाड़ी का करेंगे शुभारंभ एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए 31 दिसंबर को...
Translate »
error: Content is protected !!