मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप – मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार

by

सिरमौर :  सिरमौर जिले की एक पाठशाला में मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना बीते फरवरी की है।  पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती है। लिहाजा बयान कलमबद्ध करने के लिए पुलिस एक्सपर्ट की मदद ले रही है। फिलहाल पुलिस ने माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है।

    बीते शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया है।  पीड़िता स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर (एमटीडब्ल्यू) के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के परिजनों ने इस बारे में उपायुक्त को शिकायत सौंपी थी। उपायुक्त के आदेशों के बाद पुलिस ने 24 फरवरी को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी थी। जमानत याचिका रद्द होते ही संगड़ाह पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करने में जुट गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 28 नए बच्चों को लाभान्वित करने को प्रदान की स्वीकृति

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन-पोषण देखभाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पार्किंग में खड़ी कार को दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों खाई में गिरी

एएम नाथ। कुल्लू :  प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के आखिरी गांव तोष में दो गाडियां हादसे का शिकार हो गई हैं। राहत की बात है कि इसमें किसी को चोट नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!