मूसेवाला के चाहने वालों के जख्मों पर मर्रहम लगा : कानून हाथ में लेने वालों का यही हश्र होगा : मीत हेयर बोले

by

चंडीगढ़: 21 जुलाई:
आम आदमी पार्टी ने बुधवार पंजाब पुलिस द्वारा किए एनकाउंटर पर बातचीत करते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों का यही हाल होगा। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर एवं पार्टी प्रवक्ता मालविन्द्र सिंह कंग ने कहा कि यह एनकाउंटर सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकं के जख्मों पर मर्रहम का कार्य करेगा। हालांकि इसमें उनके तीन पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हो गए।
मीत हेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार का नशे तथा गैंगस्टरों को लेकर स्टैंड पूर्ण तौर पर स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। जो नौजवान भी इन गलत कार्यों में पड़े हुए हैं, उन्हें यह रास्ता छोड़ कर मुख्य विचारधारा में आना चाहिए।
उन्होंने एनकाउंटर पर बात करते हुए कहा कि पुलिस को यह कार्रवाई मजबूरी में करनी पड़ी, क्योंकि पहले गैंगस्टरों को कहा गया था कि वह समर्पण कर दें परंतु उन्होंने गोलीबारी शुरु कर दी थी, जिस कारण यह नतीजा सामने आया। हालांकि वह नहीं चाहते कि एनकाउंटर हों। उन्होंने कहा कि वह नौजवानों को अपील करते हैं कि मुख्य विचारधारा में वापस आएं, परंतु यदि कोई नहीं आना चाहता, तो उसका भी यही हश्र होगा। उन्होंने प्रदेश के सभी ट्रेडर्स व व्यापारियों को अपील की कि भगवंत मान सरकार हर हालत में पंजाब की शांति, मान-सम्मान तथा आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कोई भी ऐसी फिरौती/धमकी वाली कॉल आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया : 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ बनाए थे नाजायज संबंध

मोगा : थाना समालसर के पड़ते एक गांव में एक 17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

तारा। बद्दी : पुलिस थाना मानपुरा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी, जिला सोलन स्थित एक रिहायशी मकान में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29,990 गोलियां एवं 206 शीशियां...
article-image
पंजाब

दलजीत अजनोहा को निकी निकिया करुंबलां प्रकाशन द्वारा किया सम्मानित :  अजनोहा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नये कदम उठाये – काहलों और बैंस

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   दलजीत अजनोहा ने पिछले तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। ये विचार सुर संगम एजुकेशनल ट्रस्ट के संरक्षक हरभजन सिंह काहलों और चंचल सिंह बैंस ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में आयोजित होगा : एमआर धीमान

नंगल। सोशल वेलफेयर कमेटी नया नंगल आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में करवाया जा रहा है। यह जानकारी कमेटी के महासचिव एमआर धीमान ने देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!