मृतक जसप्रीत की मां ने बताया ‘फेक एनकाउंटर : नाभा एनकाउंटर मामला पहुंचा पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट

by
चंडीगढ़ :  13 फरवरी 2025 को पंजाब के नाभा में हुए एनकाउंटर का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। एनकाउंटर में मारे गए जसप्रीत सिंह (Jaspreet Singh) की मां बलजीत कौर ने अदालत में याचिका दाखिल करते हुए इसे फर्जी करार दिया है।
बलजीत कौर का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष था और उसे जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया गया।
किडनैपिंग के मामले में हुआ एनकाउंटर
बलजीत कौर ने याचिका में कहा है कि जसप्रीत सिंह हाल ही में कनाडा से भारत आया था और वह उस बच्चे को ढूंढने में पीड़ित परिवार की मदद कर रहा था, जिसकी किडनैपिंग के मामले में यह एनकाउंटर हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके बेटे को बेवजह अपराधी बना कर गोली मार दी। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि जसप्रीत सिंह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह समाजसेवा की भावना से जुड़ा हुआ था।
जांच के लिए सीबीआई से की अपील
बलजीत कौर ने हाई कोर्ट से इस मामले में समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराए जाने की अपील की है। याचिका में यह गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं कि जिन पुलिस अधिकारियों ने एनकाउंटर किया, उनके ऊपर पहले भी करनाल में मारपीट के आरोप लग चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंबे समय से की गई मेहनत रंग लाई

गढ़शंकर : बिना स्वार्थ आम आदमी पार्टी के लिए दिन रात काम किया बहुत दोस्त व रिश्तेदारों ने मुझे सलाह देते थे कि भनोट साब कोई नौकरी कर लें। मैं उन्हें एक ही जवाब...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए गांव पदराणा में खालसा कॉलेज माहिलपुर के दाखिला केंद्र का उद्घाटन

गढ़शंकर।  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर द्वारा नए सत्र 2026-27 में दाखिले संबंधी गढ़शंकर तहसील के गांव पदराणा में विद्यार्थियों की करियर मार्गदर्शन और काउंसलिंग की सुविधा के लिए आज विशेष दाखिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पिहोवा (कुरुक्षेत्र): पितृपक्ष पर पृथुदक तीर्थ पिहोवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु*

पिहोवा/दलजीत अजनोहा सनातन धर्म में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाने वाला श्रद्धा का पर्व, श्राद्ध पक्ष पिहोवा तीर्थ में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा...
Translate »
error: Content is protected !!