मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ : अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोट्र्स सिटी के रूप में विकसित होगा धर्मशालाः बाली

by
पहला मैच कस्टम नई दिल्ली ने 2-0 से जीता
धर्मशाला, 27 अप्रैल। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि धर्मशाला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोट्र्स सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में सिंथेटिक टैक, इंडोर स्टेडियम तथा साई हाॅस्टल, क्रिकेट स्टेडियम सहित खेलों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही धर्मशाला के सकोह में आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण प्रस्तावित है। 45 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के लिए 65 कनाल भूमि पर्यटन विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है।
May be an image of 7 people, people playing football, people playing American football and text
रविवार को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में शहीद मेजर दुर्गा मल और कैप्टन दल बहादुर की पुण्य स्मृति में नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा का बीड़ बिलिंग एक अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग साईट के रूप में उभरा है। इसको विकसित करने और यहां पैराग्लाइडिंग के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बीड़ में पैराग्लाइडिंग स्कूल और पार्किंग का उद्घाटन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पौंग क्षेत्र में पर्यटन, वाॅटर स्पोटर््स व साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
May be an image of 5 people, dais and text
उन्होंने कहा कि फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन एक सराहनीय पहल है। नशे का फैलता जाल और इसके बढ़ते दुषप्रभाव से खेल, व्यायाम और योग जैसी गतिविधियां ही युवाओं की सर्वाधिक सहायक हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर प्रकार की नकारात्मकता और आलस्य को त्याग कर खुले वातावरण और मैदान में अपना ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए। इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुरंग ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल आयोजन के बारे मंे विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आकृति, कबड्डी में अंशुल, शैक्षणिक क्षेत्र में रणदीप, रक्त करने वाले रक्तदाता सोनु कुमार को सम्मानित भी किया।
May be an image of 4 people and text इस अवसर पर मुख्यातिथि ने खेल आयोजन के लिए अपनी तरफ से 50 हजार रूपये भी स्वीकृत किए गए। इस अवसर पर पहला मैच शाह फुटबाल क्लब शामपुरा चंडीगढ़ तथा कस्टम नई दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें कस्टम नई दिल्ली ने 2-0 से जीत हासिल की। इस अवसर पर मिनिस्टर डिप्टी चीफ आॅफ मिशन नेपाल डा सुरेंद्र थापा विशेष तौर पर उपस्थित थे इसके साथ ही पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, पार्षद अनुराग, हरभजन चैधरी, रमेश पप्पी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिस्तौल की नोक पर दुकानदार से 12 हजार नकदी और मोबाइल छीना : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर में सरदार टेलीकॉम के मालिक को पिस्तौल की नोक पर डरा धमका कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा शाहपुर में  गत रात करीब आठ वजे दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीव 12 हजार और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

78th Independence Day celebrated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/ August 19 Independence day celebration Program were Managed and organised by President Kulvant Rai Joshi and all others management committee members at Shri Durga temple Melbourne, Australia. On this Occasion every person...
article-image
पंजाब

माता बगलामुखी मंदिर झोनोवाल(जगातपुर) में माता बगलामुखी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर। गंाव झोनोवाल(जगातपुर)में पंडित शशि बशिष्ठ दुारा निर्मित माता बगलाशुखी जी के मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार माता बगलामुखी जी की जयंती पर हवन यज्ञ करवाया गया। इस दौरान लगातार संकीर्तन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, गडकरी सड़क परिवन मंत्री, देखें विभागों की लिस्ट

Lअमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री व जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया, मनोहर लाल खट्टर को दिया गया ऊर्जा विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!