मेजर मनदीप सिंह की बरसी पर मेडीकल कैंप में 300 लोगों की जांच

by

नवांशहर। मेजर मनदीप सिंह वेलफेयर सोसायटी नवांशहर की तरफ से डा. अंबेदकर भवन में मेजर की बरसी पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करे गए। जबकि इस दौरान सिविल सर्जन डा. दविदर ढांडा की देखरेख में मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान डा. स्वर्णजीत कलार, डा. इंदु कटारिया, डा. प्रभसिमरन कौर, मेजर डा. हेमप्रीत कौर की तरफ से 300 के करीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान डा. एलआर बद्धण, तरसेम लाल लद्धड़, बखशीश सिंह सैंभी, राम किशन, प्रिंसिपल बलवीर कुमार, पटवारी राम किशन ने मेजर मनदीप सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि एक होनहार नौजवान का इस जहां से चले जाना दुखद व कभी न पूरा होने वाली कमी है। बीते साल राजस्थान में हुए एक सड़क हादसे में मेजर की मौत हो गई थी। इस दौरान मोहन सिंह आस्ट्रिया, तरसेम लाल लद्धड़ व अन्य की तरफ से सोसायटी को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। जबकि इस दौरान मेजर के पिता व सोसायटी के प्रधान प्रो. दिलबाग सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पारिवारिक सदस्य माता हरबंस कौर, अवलजोत, मास्टर कुलदीप सिंह, सतीश कुमार, अमरजीत बलाचौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तरणप्रीत कौर ने 81 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में पहला स्थान किया हासिल : खालसा कॉलेज का बीएससी बीएड के सातवें समेस्टर का नतीजा शानदार

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविन्दरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
पंजाब

कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने बिगाड़ा माहौल : सीईओ ने अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर को मामले में 24 घंटे के अंदर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट की तलव

अमृतसर : अजनाला में कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने माहौल बिगाड़ दिया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने डीजीपी गौरव यादव से मामले में रिपोर्ट तलब की...
article-image
पंजाब

गुंडागर्दी का नंगा नाच – 6 -7 लोगों ने घेर कर कल युवक के मारी थी गोलियां , आज उस्सकी मौत : 2 दिन तक नशा तस्करों से बचने की गुहार लगता रहा; किसी ने उसकी नहीं सुनी थी

जालंधर : दो दिन तक पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लेकर युवक चक्कर काटता रहा कि उसको इलाके के नशा तस्करों से धमकियां मिल रही हैं। लेकिन 2 दिन में उसकी शिकायत पर...
article-image
पंजाब

लोकसभा चुनाव भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्नकरवाए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस अधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को कहा हैं। आज यहां पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्तों और एसएसपी...
Translate »
error: Content is protected !!