130 ग्राम नशीला पदार्थ सहित एक काबू

by

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 130 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है। एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में थाना गढ़शंकर की ओर से सूचना के आधार पर गांव देनोवाल खुर्द के 124 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसकी अगली जांच के दौरान वह बुधवार को पुल नहर नवांशहर रोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सामने से स्कूटर (पीबी-32-ए-6361) को आते हुए देखा। जिसे पुलिस पार्टी की ओर से शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका। उन्होंने स्कूटर सवार व्यक्ति से उनका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम देनोवाल खुर्द निवासी मोहन लाल बताया। चैकिंग के दौरान उसके पास से 130 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड लिया जाएगा तथा उनसे पूछताछ की जाएगी, कि वे नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए हैं तथा आगे किसे बेचते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के वार्ड नंबर 6 में लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, 300 लोगों को लगाए गए कोरोना वैक्सीनेशन के टीके

गढ़शंकर। कोरोना वायरस पर फतेह पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार आज सिविल हस्पताल गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर रमन कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या’, रंगेहाथ पकड़ी गई पत्नी तो ने पति को दी धमकी

मुरादाबाद : जिले के मझोला थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।...
article-image
पंजाब

सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ बिना पुष्टि वाली पोस्ट पर रोक, मजीठिया-खैहरा समेत 3 को कोर्ट का आदेश

चंडीगढ़, 9 सितंबर: चंडीगढ़ की अदालत ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ कथित तौर पर बिना पुष्टि वाली या मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से...
article-image
पंजाब

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में बढ़ाया तिरंगे का मान : सीएम भगवंत ने इनामी राशि से किया सम्मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में बड़े खेल आयोजन के दौरान महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार विजेता 87 खिलाड़ियों और 1,070 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 32.05 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!