मेरा वोट मेरा भविष्य थीम पर मैराथन 19 मई को : दोनों श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः 3000, 2000 और 1000 रूपए तथा पदक देकर किया जाएगा सम्मानित

by
एएम नाथ। चम्बा  ;   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत जिला चम्बा में अधिक से अधिक  लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से 19 मई को जिला मुख्यालय में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह मैराथन “मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर आधारित होगी। यह मैराथन चम्बा मिलेनियम गेट से आरंभ होगी। प्रतिभागी करीयां स्थित वन विभाग की चैक पोस्ट तक जाकर वापिस मिलेनियम गेट पहुंचेंगे, जहां मैराथन संपन्न होगी। इस मैराथन में 16 वर्ष आयु से अधिक के प्रतिभागी पुरुष व महिला श्रेणी में भाग ले सकते हैं। दोनों श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः 3000, 2000 और 1000 रूपए तथा पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को भी पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनसाधारण की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए ज़िला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी ज़िला वासियों से 1 जून को अपने सभी कार्य छोड़कर लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने का आह्वान किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने धबीरी स्कूल भवन का उदघाटन किया, विद्यार्थियों को बांटे ईनाम

बिझड़ी 27 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा भवन का उदघाटन किया और उसके बाद वार्षिक पारितोषिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अमृतसर निवासी तीन युवकों से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

एएम नाथ : धर्मशाला l जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने अमृतसर निवासी तीन नशा तस्करों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला …. कहा, ‘लोकतंत्र की दुहाई देने वाली सरकार ने अपनों को ही बनाया बंदी’

एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में मीडिया से रूबरू होते हुए सुक्खू सरकार और कांग्रेस आलाकमान पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगीः मुख्यमंत्री

शिमला, 5 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम करने की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने...
Translate »
error: Content is protected !!