इंद्र दत्त लखनपाल ने धबीरी स्कूल भवन का उदघाटन किया, विद्यार्थियों को बांटे ईनाम

by
बिझड़ी 27 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा भवन का उदघाटन किया और उसके बाद वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में भी प्रारंभिक स्तर से गणित और साइंस की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से शुरू करवाने जा रही है, ताकि इन स्कूलों के बच्चे भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में कई अन्य बदलाव भी करने जा रही है, जिससे प्रारंभिक शिक्षा विभाग और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधीन सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सभी संसाधनों का सदुपयोग सुनिश्चित होगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। धबीरी स्कूल में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
बरसात के सीजन के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश भर में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुक्सान की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि इसकी भरपाई तथा प्रभावित परिवारों की भरपूर मदद के लिए राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया है। उन्होंने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को भी आपदा राहत पैकेज के तहत राहत राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि आपदा से भारी नुक्सान के बावजूद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। नए बजट में कई नई विकासात्मक परियोजनाएं आरंभ की जाएंगी। इस अवसर पर विधायक ने अपनी निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान रवि ठाकुर, उपप्रधान रमेश चंद, बड़ागांव के उपप्रधान बलराम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर, कंवर खान, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत ढलोग व बगढार में दो सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन – धारद व गगडुना गांवों के लिए 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनेंगी  सम्पर्क सड़कें : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत ढलोग तथा बगढार में दो संपर्क सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढलोग व बगढार में आयोजित...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1031 उम्मीदवार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लड़ेंगे चुनाव : 1221 उम्मीदवारों में से 190 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटो पर होने वाले आम चुनाव के लिए 1559 उम्मीदवारों ने 1746 नामांकन पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए नरदेव कंवर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

राकेश शर्मा I तलवाड़ा/पौंग डैम :   मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!