‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत : नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की

by

होशियारपुर, 21 सितंबर: भारत सरकार के युवा मामले तथा खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केन्द्र होशियारपुर के जिला युवा अधिकारी राकेश कुमार के दिशा- निर्देशों अनुसार जिले के विभिन्न ब्लाकों में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यकम करवाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा देशभर में 1 सितम्बर से 30 सितंबर तक देशभर में निकाली जा रही है। होशियारपुर के सभी ब्लॉकों में भी ब्लॉक स्तर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयसेवकों द्वारा सभी ग्राम पंचायतों मे अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की जा रही है। जिले के सभी ब्लॉकों में राजकुमार,मंदीप,अमनदीप,शमशेर,गुलशन, सुखमन,रोहित,अश्विनी,गौरव,प्रीतम आदि स्वयंसेवकों द्वारा कलश यात्रा निकाली जा रही है तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी देश वासियों को इस अभियान से जोड़कर शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। स्वयसेवको द्वारा इकट्ठा की गई इस मिट्टी को अगले महीने ब्लॉक स्तर का कार्यक्रम करवा कर दिल्ली में भेजा जाएगा तथा जहां वीरों की याद में इंडिया गेट पर बने युद्ध संग्रहालय के समीप अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा । इसके अलावा दिल्ली में शहीदों की याद में शीलाफलकम स्थापित की जाएगी। इस पर देश के शहीदों का नाम अंकित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

रोजगार के इच्छुक प्रार्थी सुबह 10 बजे पहुंचे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो: 15 जुलाई को विश्व कौशल दिवस पर विशेष प्लेसमैंट कैंप का आयोजन: ए.डी.सी

होशियारपुर :14 जुलाई: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि नौजवानों को कौशल विकास के लिए प्रेरित करना व समाज में कौशल विकास की भावना को ऊंचा उठाने के लिए हर वर्ष...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब सरकार जब तक FIR नहीं करती, शुभकरण का अंतिम संस्कार नहीं होगा : किसान नेता पंधेर

चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा पुलिस की पंजाब...
article-image
पंजाब

तीन नकावपोश लुटेरों ने पदराणा में बजाज पैट्रोल पंप पर सेल्जमेन पर दातर से हमला कर घायल किया, नौ हजार छीन कर फरार लेकिन हाथोपाई दौरान तीनों के मूंह पर बाधां कपड़ा गिरने से तीनों की हुई पहचान

गढ़शंकर। होशियारपुर चंडीगढ़ सडक़ पर पदराणा में कल देर रात बजाज फिलिग स्टेशन पैट्रोल पंप पर सेलजमेन पर तेजधार दातर से हमला कर घायल किया और नौ हजार लूट कर फरार हो गया। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!