मेरे पास सबूत आ गए हैं, पूरे देश के सामने भाजपा की पोल खोलूंगा – केजरीवाल

by
 दिल्ली :   आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके पास सबूत और गवाह हैं, जिसके आधार पर वह भाजपा की पोल दो दिनों में खोल देंगे।
आप संयोजक ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में किस तरह से भाजपा चुनाव जीती है, इस बारे में भी वह देश के सामने खुलासा करेंगे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटा रही है। ‘आप’ नेता ने कहा, ”मैं भाजपा की पूरी साजिश का पर्दाफाश करूंगा क्योंकि मेरे पास सबूत हैं कि वे सूची से मतदाताओं के नाम हटा रहे हैं।
भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के जरिये राष्ट्रीय राजधानी में मादक पदार्थों की आमद को बढ़ावा दे रहा है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने शहर के निवासियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर अधिकारियों से सवाल पूछना जारी रखने का संकल्प जताया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”मैं राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल पूछता रहूंगा।” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में नशीले पदार्थों से जुड़े आतंक की भयावहता को उजागर करने के लिए लोग मुझे अलग-अलग इलाकों में बुला रहे हैं।” केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अदाणी के नियंत्रण वाले गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से आने वाले मादक पदार्थों को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहुंचाया जा रहा है।
केजरीवाल ने अपने संबोधन में भाजपा पर सीधा आरोप लगाते हुए सवाल किया, ”क्या देश की शीर्ष राजनीतिक शक्तियों की भागीदारी के बिना ये हो सकता है?” उन्होंने दिल्ली में कथित तौर पर मादक पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता पर भी सवाल उठाया।

केजरीवाल ने कहा, ”मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझे बताते हैं कि उनके पड़ोस में खुलेआम मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं।” उकेजरीवाल ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भी निंदा की। उन्होंने पंजाब पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना भी की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान पर बन रही डाॅक्यूमेंट्री: शूटिंग के लिए पहुंचे अपने पैतृक गांव, इलाके में बढ़ी सुरक्षा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे, जहां उनके जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग भी हुई। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता, बहन और अन्य परिवारजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपसी सहमति से निपटेंगे लंबित मामले : एकांश कपिल 21 से 23 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय में लगेंगी विशेष लोक अदालतें

31 जुलाई तक आवेदन कर विशेष लोक अदालत में शामिल करा सकते हैं मामला एएम नाथ। चम्बा :  सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकांश कपिल ने बताया कि...
article-image
पंजाब

प्रवासियों को एक हफ्ते के भीतर गांव छोड़ने को कहा….बोले- वे सार्वजनिक स्थानों पर करते हैं नशा

फतेहगढ़ साहिब :  खमाणों ब्लॉक स्थित गांव लखनपुर (गरचां पत्ती) की पंचायत ने एक विवादास्पद और गैरकानूनी आदेश जारी करते हुए गांव में रह रहे प्रवासी परिवारों को एक सप्ताह के भीतर गांव खाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुरी तरह झुलस गया ढाबा संचालक : धरवाला के दड़ोग में एक ढाबे में भड़की आग

एएम नाथ। चम्बा  : चम्बा जिला के धरवाला के दड़ोग में एक ढाबे में शुक्रवार को अचानक आग भड़क गई। इस दौरान आग को काबू करने के प्रयास में ढाबा संचालक झुलस गया। जिसके...
Translate »
error: Content is protected !!