पंजाब में जल्द बनेगी भाजपा की डबल इंजन सरकार : नायब सैनी का दावा, आप-कांग्रेस को रोजगार के मुद्दे पर घेरा

by

बोले- पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे लोग, 18 नवंबर से जालंधर से वाराणसी तक निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा

पटियाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में जल्द ही भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

नायब सैनी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों दलों को रोजगार के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने सवाल किया कि दोनों पार्टियां बताएं कि उन्होंने वास्तव में कितने परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। खास तौर पर कांग्रेस के ‘हर घर रोजगार’ के वादे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता को इसका जवाब मिलना चाहिए।

जालंधर से वाराणसी तक निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा

इस बीच भाजपा पंजाब और उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति समुदाय तक अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। इसी कड़ी में 18 नवंबर से जालंधर से वाराणसी तक ‘समरसता संकल्प यात्रा’ निकालने की योजना बनाई गई है। यह यात्रा 3 दिसंबर को संपन्न होगी।

यात्रा का उद्देश्य संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। संत रविदास का पंजाब और उत्तर प्रदेश के लोगों में विशेष प्रभाव माना जाता है। ऐसे में भाजपा इस यात्रा के जरिए दोनों राज्यों में सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ अपना जनसंपर्क अभियान भी मजबूत करना चाहती है।

2027 चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं भाजपा भी जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियों के जरिए अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में नायब सैनी का पंजाब में भाजपा की सरकार बनने का दावा राज्य की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्क्स का भत्ता बढ़ाने का वायदा शिक्षा मंत्री ने नही किया पूरा….10 मई से 20 मई तक संगरूर में निकाली जाएगी रोष रैलियां।

गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री विजेंदर सिंगला द्वारा मिड डे मील वर्क्स को उनके भत्ते में अप्रैल 2020 तक बढ़ोतरी करने का वायदा पूरा न करने पर मिड डे मील वर्क्स यूनियन ने गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब

कैप्टन सरकार ने बेजमीने किसानों व मजदूरों को 580 करोड़ का कर्ज माफ कर एक और वायदा निभाया : गोल्डीे

गढ़शंकर : गांव बस्सी, खुरालगढ़ साहिब, कालेवाल बीत, सेखोवाल, सीहवां व सेखोवाल में मीटिंगों में काग्रेस के पूर्व विधेयक लव कुमार गोल्डी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली काग्रेस सरकार की साढ़े चार...
article-image
पंजाब

Dr. Ranbir Sahara’s Soulful

Hoshiarpur/June 25/Daljeet Ajnoha : The much-awaited spiritual song “Jis Haal Ch Rakhe Rabb Tu” sung by renowned personality Dr. Ranbir Sahara was officially released during the Event of the Alliance Club held at the...
article-image
पंजाब

कितना का मिडल स्कूल तहसील गढ़शंकर का सबसे अधिका बच्चों वाला स्कूल बना

संख्या में इस वार करीब 22 फीसदी की हुई बढ़ोतरी गढ़शंकर : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना बच्चों की संख्या के आधार पर मिडल स्कूलों के वर्ग में तहसील गढ़शंकर का सबसे...
Translate »
error: Content is protected !!