राहुल गांधी के करीबी पित्रोदा ने कांग्रेस को दिखाए तेवर : मोदी के सम्मान पर बोले- किसी को परेशानी है तो होती रहे

by

कहा- प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं, गुजराती होने के नाते दी शुभकामनाएं; राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर भी जताई असहमति

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सैम पित्रोदा के बयानों को लेकर पार्टी के भीतर असहजता देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना गुजराती दोस्त बताते हुए दिवाली की शुभकामनाएं देने के बाद अब पित्रोदा ने कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं और उन्हें त्योहार की बधाई देना महज शिष्टाचार था। अगर कांग्रेस के कुछ नेताओं को इससे परेशानी है तो यह उनकी समस्या है।

न्यूज 18 से बातचीत में सैम पित्रोदा ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं। इसलिए उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। वे भी गुजराती हैं। यह एक शिष्टाचार है। अगर उन्हें (कांग्रेसियों को) इस बात से कोई समस्या है तो यह कांग्रेस की दिक्कत है।”

दरअसल, दिवाली के दौरान सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उनका इंटरव्यू साझा करते हुए उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के भीतर से भी पित्रोदा के बयान को लेकर सवाल उठने लगे थे।

राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले बयान पर भी उठाए सवाल

सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी की ओर से फोन टैपिंग को लेकर जताई गई आशंकाओं पर भी अपनी अलग राय रखी। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के फोन टैपिंग में शामिल होने की बात से असहमति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते।

उन्होंने कहा, “पीएम ऐसा नहीं करते हैं। पीएम स्क्रूड्राइवर लेकर कंप्यूटर पर नहीं बैठते।”

हालांकि, पित्रोदा ने साथ ही अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की निगरानी किए जाने की आशंका भी जताई। उनका दावा है कि उनका फोन टैप किया जाता है, लैपटॉप पर साइबर हमले हुए हैं और बैंक खाते पर भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद उनके उपकरणों की जांच करवाई गई थी और उन्हें संभावित टैपिंग को लेकर चेतावनी दी गई थी।

राहुल गांधी के हमलों के बीच पित्रोदा के बयान चर्चा में

गौरतलब है कि सैम पित्रोदा के ये बयान ऐसे समय आए हैं, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी फोन टैपिंग और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में पित्रोदा का प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान जताना और फोन टैपिंग के आरोपों पर उनसे अलग राय रखना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

जेल में हुई दोस्ती, बाहर शुरू किया नकली नोटों का खेल, पुलिस ने किया पर्दाफाश

हरिद्वार, 12 जुलाई :  पुलिस ने फेक करेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टडी रिमांड के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर पंजाब से गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो आरोपितों को...
article-image
पंजाब

होशियारपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

फूड सेफ्टी और स्टैंडरडज़ एक्ट की पालना को यकीनी बनाने की अपील होशियारपुर- लोगों के लिए साफ-सुथरा और मानक खाद्य पदार्थ यकीनी बनाने के मकसद से शुरू किये गए मिशन ‘तंदुरुस्त पंजाब ’ के...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता ने जिला एसबीएस नगर के एसएसपी का पदभार संभाला

अरुण दीवान: नवांशहर l आईपीएस तुषार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह नगर जिले एसएसपी के तौर पर पदभार संभाल लिया है।  इससे पहले एसएसपी कार्यालय में तुषार गुप्ता को मार्च पास्ट द्वारा गार्ड ऑफ...
article-image
पंजाब , समाचार

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन : पीएचएसएसी ने पेनल्टी किक्स में जीएनए यूनिवर्सिटी को 7-6 से जेसीटी एफए फगवाड़ा व आरसीएफ कपूरथला बराबरी पर और राउंड ग्लास मोहाली ने जीएसएसएस एफए माहिलपुर को हराया

गढ़शंकर, 17 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल इंडिया...
Translate »
error: Content is protected !!