मेलबॉर्न शहर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को लेकर चर्चा : भारतीय शिष्टमंडल ने मेलबोर्न में कौंसल जनरल से की मुलाकात

by

मेलबॉर्न : भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के एक शिष्टमंडल ने आज मेलबर्न स्थित भारतीय कौंसल जनरल डा. सुशील कुमार से मुलाकात की।  शिष्टमंडल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान, गुरमेल सिंह पहलवान और सुनील दत्त, जसपाल ढिल्लों मीडिया कोऑर्डिनेटर पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित भारतीय मूल के स्थानीय नेता सन्नी दत्त, आलोक कुमार और आकाश कुमार भी शामिल रहे। नेताओं की कौंसल जनरल के साथ अच्छी मुलाकात रही और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया व खासकर मेलबॉर्न शहर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को लेकर चर्चा हुई। भारतीय शिष्टमंडल ने कौंसल जनरल को बताया कि भारतीय छात्रों में अलग-अलग ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटीज में पढ़ने को लेकर बहुत उत्साह है।शिष्टमंडल ने बताया कि भारतीय समुदाय ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार कार्य किया है और भारतीयों यहां उनकी ईमानदारी, मेहनत और लगन के चलते बहुत इज्जत है। शिष्टमंडल ने भारतीय समुदाय के प्रति डॉ कुमार के सहयोगी रवैये को लेकर उनका धन्यवाद किया, जो कई समस्याओं का सामना करता रहता है।  स्थानीय नेताओं ने बताया कि इंडियन काउंसिल जनरल का काम हमेशा उत्साहजनक रहा है और वह उन्हें पेश आ रही समस्याओं को समझते रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.27 करोड़ रुपए ठगे : 11 दिनों तक रखा रिटायर अफसर को डिजिटल अरेस्ट

रांची  : साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल...
article-image
पंजाब

नशा और गैर-कानू 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात आधुनिक पिस्तौलों सहित एक काबू

अमृतसर  : पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल में सक्रिय एक व्यक्ति को...
article-image
पंजाब

फॉर्च्यूनर में मिली लाशें : प्रॉपर्टी डीलर ने बेटे और पत्नी को मारी गोली : फिर खुद को भी गोली मार कर उतार लिया मौत के घाट उड़ाया

मोहाली । बनूड़-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव चगेरा को जाने वाले खेतों की ओर जाने वाली सड़क पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ा बदलाव : 5 आप विधायक बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक बाली को किया प्रदेश महासचिव नियुक्त

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी ने आप पंजाब में बड़ा बदलाव किया है। जिसकी सूची जारी करते हुए मनीष सिसोदिया ने पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें जालंधर से...
Translate »
error: Content is protected !!