मुख्यमंत्री मान को काले झंडे दिखाए, नारेबाजी की : पुलिस में उन्हें लात घुसों से पीटा और नीचे दबा दिया

by

मोगा। :  आम आदमी पार्टी प्रत्याशी करमजीत अनमोल के पक्ष में रोड शो करने आए मुख्यमंत्री भगवंत मन को विरोध का सामना करना पड़ा है। ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले पावर काम के कच्चे मुलाजिमो ने प्रदर्शन किया है।मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रताप रोड पर रोड शो करने आए थे।  रोड शॉ शुरू होने के कुछ ही समय बाद एक जगह इकट्ठा हुए 5 से 6 प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए और नारेबाजी शुरू कर दी इसी दौरान वहां पर मौजूद पुलिस ने उन्हें लात घुसों से पीटा और नीचे दबा दिया।

इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस  मुलाजिमों ने उन्हें हिरासत में लिया और थाने ले गए। रोड शो समाप्त होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री की गाड़ियों का काफिला फिरोजपुर रोड की तरफ बढ़ा दो फिर रास्ते में 7 से 8 युवाओं ने नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाये, यहां पर भी उन्हें पीछे कर दिया गया। पॉवर कॉम में अलग-अलग पदों पर तैनात उक्त मुलाजिमों में से गुरमीत सिंह और परगट सिंह का कहना था कि सरकार बनने से पहले उनके साथ वादा किया गया था कि उन्हें पक्की नौकरी दी जाएगी।  मगर अब मुख्यमंत्री उनकी कोई बात ही नहीं सुन रहे हैं जिस कारण ने प्रदर्शन करना पड़ रहा है। लंबे समय से मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए समय मांग रहे हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुलाजिम अपने साथ काले कपड़े लेकर पहुंचे हुए थे और जैसे ही मुख्यमंत्री उनके पास से गुजरने लगे तो उन्होंने वहां पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अनमोल की जीत पक्की है और मुझे पूरा यकीन  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान का मोगा पहुंचने का समय 5:00 बजे दिया गया था मगर लगभग 7:00 बजे पहुंचे और 500 मीटर तक रोड शो करने के बाद 20 मिनट में ही यहां से चले गए। इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल बादल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर निशाना चाहते हुए उन्हें बंद बुद्धि करार दे दिया।  मान ने कहा कि वर्क करो में इतना जोश देखकर साफ हो गया है कि करमजीत अनमोल की जीत पक्की है और मुझे पूरा यकीन है कि मोगा जिले के लोग बढ़ चढ़कर करनजीत अनमोल को वोट देंगे। इस चुनाव के बाद सभी गारंटियां पूरी कर दी जायेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

खो-खो प्रतियोगिता : चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में तीन दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों, माहिलपुर में चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में तीन दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूख हड़ताल खत्म करें डल्लेवाल – सुनील जाखड़ ने किसान आंदोलन के राजनीतिकरण का लगाया आरोप

चंडीगढ़ : जाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पिछले 28 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा  के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अपील की है कि वे इस अनशन को...
article-image
पंजाब

दिल्ली एफसी ने आरसीएफ कपूरथला को 2-0, पीएचएफ माहिलपुर ने एफए बद्दो को 2-0 से हराया : सीआरपीएफ जालन्धर व आईएफसी फगवाड़ा की टीमें रही बराबरी पर

माहिलपुर , 16 फ़रवरी  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल...
Translate »
error: Content is protected !!