‘मेला तीआं दा’ कार्यक्रम के माध्यम से दिया वोटर जागरुकता का संदेश : अतिरिक्त सी.ई.ओ. पंजाब विपुल उज्जल ने कहा कि जिला प्रशासन का यह बहुत अच्छा प्रयास

by

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में स्वीप गतिविधि के माध्यम से करवाया गया आयोजन
2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में वोटर जागरुकता के लिए करवाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां: अतिरिक्त सी.ई.ओ विपुल उज्जवल
– स्वीप गतिविधि के माध्यम से सभी वर्गों के वोटरों को किया जाएगा जागरुक: जिला चुनाव अधिकारी
होशियारपुर, 06 अगस्त:
जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर व चुनाव रजिस्ट्रेश अधिकारी 043 होशियारपुर की ओर से आज स्वीप गतिविधि के अंतर्गत डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में ‘मेला तीआं दा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब के पारंपरिक त्यौहार को मनाने व वोटर जागरुकता के अभियान को लेकर करवाए गए इस मेले का उद्देश्य महिला वोटरों को जागरुक करना था। इस समागम में अतिरिक्त सी.ई.ओ पंजाब विपुल उज्जवल व डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।
‘मेला तीआं दा’ कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चियों ने बोली, रैंप वॉक, गिद्दा, नाटक व अन्य गतिविधियों के माध्यम से वोटरों को वोट बनाने व वोट डालने का संदेश दिया। इस दौरान अतिरिक्त सी.ई.ओ. पंजाब विपुल उज्जल ने कहा कि जिला प्रशासन का यह बहुत अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पारंपरिक पर्व तीज को स्वीप गतिविधि के साथ जोडक़र महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने की बहुत ही बेहतरीन कोशिश इस कार्यक्रम के माध्यम से की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप गतिविधियां लगातार करवाई जाती है, जिसमें हम समाज के हर वर्ग के वोटर तक अलग-अलग माध्यम से पहुंच कर उनको वोट बनाने से लेकर वोट डालने तक के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों के मद्देनजर न सिर्फ होशियारपुर बल्कि पूरे प्रदेश में स्वीप के माध्यम से वोटर जागरुकता गतिविधियां करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मतदान अभी अगले वर्ष हैं, इस लिए सबसे पहले हमारा प्रयास है कि 18 वर्ष व इससे अधिक आयु के लोगों का वोट जरुर बने, जिसके लिए बूथ लैवल अधिकारियों के माध्यम से वोट बनाने का कार्य चल रहा है।
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि ‘मेला तीआं दा’ वोटर जागरुकता अभियान में महिलाओं व बच्चियों ने बहुत शानदार प्रस्तुतियां दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने गिद्दा, बोलियों व नाटक के माध्यम से बहुत ही बेहतरीन ढंग से वोटर जागरुकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बूथ लैवल अधिकारी घर-घर जाकर जिले के सभी 18 वर्ष व इससे अधिक आयु के वोटरों को जागरुक कर रहे हैं। इसके अलावा अगर कोई नई वोट बनावाना चाहता है तो वह चुनाव आयोग की वैबसाइट एन.वी.एस.पी व वोटर हैल्पलाइन पर पर जाकर अपनी वोट बनवा सकता है। इसके अलावा वोट में संशोधन भी करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन इसलिए किए जाते हैं ताकि हर वर्ग के लोगों को वोट बनाने व मतदान के लिए जागरुक किया जा सके। उन्होंने नौजवानों व महिलाओं को अपना वोट बनाने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने डी.ए.वी कालेज प्रबंधक कमेटी का भी आभार जताया।
मुख्यातिथि की ओर से इस दौरान प्रस्तुतियां देने वाली महिलाओं व बच्चियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार, जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली, प्रो. पूजा वशिष्ट, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह, मेघा मेहता, पी.डब्लयू.डी जिला आइकन इंद्रजीत नंदन के अलावा प्रवीन कौशल, संजीव कौशल, राजन मोंगा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन लगाने वाले हो जाए सावधान : ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की हो सकती समस्या , शरीर में जमा रही खून के थक्के(CLOT ) – कंपनी ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में सौपें कागजात में किया स्वीकार

कोरोना को रोकने के लिए लगने जाने वाली वैक्सीन के कारण साइड इफेक्ट के बीच कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कई बातों का खुलासा किया है। कंपनी ने ब्रिटेन के हाई कोर्ट को सौंपे डॉक्यूमेंट में...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में 22 जून को रैली : नवनियुक्त अध्यापक फ्रंट की 22 जून को हो रही रैली को डीटीएएफ का समर्थन

गढ़शंकर : शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में तबादलों व अन्य मांगों को नवनियुक्त अधयापक फ्रंट व 569 नवनियुक्त लेक्चरार यूनियन दुआरा 22 जून को की रैली का डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट दुआरा समर्थन...
article-image
पंजाब

1405 पर्चे खारिज पंजाब पंचायत चुनाव में पहले ही दौर से बाहर हुए हजारों उम्मीदवार….जानिए क्यों

चंडीगढ़ : पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तस्वीर अब साफ होने लगी है। नामांकन पत्रों की जांच (छंटनी) के बाद अलग-अलग कारणों से 1405 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए...
article-image
पंजाब

लड़ाई झगडे के मामले में 5 नामज़द

गढ़शंकर, 5 दिसंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने 5 अगस्त को हुए झगड़े के मामले में सुखविंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी दादूवाल के बयान पर 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!