मेले और उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक: डॉ. शांडिल

by

हिमाचल उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न, आयोजक मंडल को 51 हजार रुपये देने की घोषणा

एएम नाथ। सोलन। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित हिमाचल उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने सफल आयोजन के लिए डायनामिक इंडिया युवा मंडल सोलन को बधाई दी और उत्सव के आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले और उत्सव हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत के परिचायक हैं। इनके माध्यम से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होता है और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जानने तथा उसे सहेजने का अवसर मिलता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में हिमाचल उत्सव को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिससे प्रदेश की लोक संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सकेगा।

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी पुरातन संस्कृति एवं परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए, ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकें।

इस अवसर पर डॉ. शांडिल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ. शांडिल की सुपुत्री डॉ. दीपाली धौल, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, डायनामिक इंडिया युवा मंडल के अध्यक्ष एवं जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जतिन साहनी, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी गोपाल शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद अंकुश शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा, पूर्व पार्षद सरदार सिंह ठाकुर सहित युवा मंडल के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सफ़ेद झूठ है मुख्यमंत्री की दस गारंटियां पूरी करने का दावा: जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू के दावों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तीखा पलटवार, बोले, झूठ की सारी सीमाएं लांघी बालीचौकी में कहा, कार्यकर्ता एकजुटता से लड़ें चुनावएएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को दो वर्ष छह माह के कठोर कारावास तथा ₹30,000 जुर्माने की अदालत ने सुनाई सजा

एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को सजा माननीय विशेष न्यायाधीश–I, कुल्लू श प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी धर्म चंद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब ने दी जस्टिस तलवंत सिंह को दी सेवाकार्यों की जानकारी जस्टिस तलवंत सिंह ने सेवाकार्यों के लिए हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

होशियारपुर 9 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब के सभी सदस्यों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस तलवंत सिंह को रोटरी क्लब द्वारा किये जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमित मेहरा ने संभाला चंबा के एडीएम का कार्यभार : हिमाचल प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी है अमित मेहरा

एएम नाथ। चंबा, 20 जून :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी अमित मेहरा ने चंबा ज़िला के नए अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) के रूप में कार्यभार संभाला है ।...
Translate »
error: Content is protected !!