मेले हमारी समृद्ध सभ्यता के प्रतीक- मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना के तहत व्यय किए जा रहे 200 करोड़ रुपए :डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. शांडिल आज यहां ग्राम पंचायत शामती के धोबटन में आयोजित मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर धोबटन में मंगला माता के मंदिर में पूजा अर्चना की और सभी के समृद्ध जीवन की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का एक बहुआयामी मिश्रण है। त्यौहारो की तरह मनाए जाने वाले मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। हमे आधुनिकीकरण के साथ-साथ हमारी संस्कृति को भी आगे बढ़ाना चाहिए। इसी का एक उदाहरण आज धोबटन मेले में देखने को मिला, जहां लोकगीतों के साथ बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियां व पारंपरिक खेल कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता देखने को मिली।
डॉ. शांडिल ने कहा है कि वर्तमान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। हिमाचल सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज शिक्षा के अलग-अलग निदेशालय बनाए गए हैं, जो एक निर्णायक कदम है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल में जनसंख्या के अनुपात में कैंसर रोगियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन में यह सामने आया कि अनियमित जीवनशैली, खानपान के अतिरिक्त रोगों के कई कारणों में पेयजल की गुणवत्ता भी एक महत्वपूर्ण कारक है। इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 200 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत हर नागरिक को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने का लक्षय है।
उन्होंने मझगांव खेल मैदान के लिए 02 लाख रुपए, मंगला माता सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए तथा मेला समिति को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इससे पूर्व मेला धोबटन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
डॉ. शांडिल के सुपुत्र सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शामती की प्रधान लता देवी, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती ठाकुर, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत संहोल की प्रधान कुसुम ठाकुर, ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत शामती के उप प्रधान राकेश मेहता, ग्राम पंचायत शामती के पूर्व प्रधान संजीव सूद, कांग्रेस के कार्यकर्ता आशु ठाकुर, सुशांत ठाकुर, व अंकुर, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल सहित स्थानीय ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई बाबा बालक नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 अक्टूबर :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय :उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 38 पद भरने का भी निर्णय, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों इत्यादि के अन्तर्गत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य शुभारंभ बद्दी को मिला नया प्रीमियम पारिवारिक ख़रीदारी केंद्र

शहरवासियों में दिखा विशेष उत्साह बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी में शुक्रवार को अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमरटेक्स इंडस्ट्रियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-2 के भूतपूर्व सैनिकों के लिए भरे जाएंगे 25 पद : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के लिए मेडिकल लैबोरेट्री...
Translate »
error: Content is protected !!