एचआइवी, एसटीआई, टीबी और हेपेटाइटिस संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 ई-स्कूटरों को मुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया

by
शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर से 12 ई-स्कूटरों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि एचआईवी, एसटीआई, टीबी और हेपेटाइटिस से पीड़ित लोगों को उनके घर के पास ही दवाइयाँ, जाँच और परामर्श जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।
May be an image of 13 people and temple
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और राज्य एड्स नियंत्रण समिति की इस सराहनीय पहल के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं।
इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, HP विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा, मोहन लाल ब्राक्टा, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मैडी मेला के दौरान जिला में 18 मार्च से 3 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: जिला दंडाधिकारी

ऊना  : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 21 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्मित शिव मंदिर बलेरा में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने की प्राण- प्रतिष्ठा : बलेरा-कुरला पेयजल योजना का जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू –कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, 27 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बलेरा में नवनिर्मित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्राण- प्रतिष्ठा की तथा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा पर होगी मंत्रणा एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा शिमला में उच्च शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने दी दीवाली की शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण में मांगा सहयोग

ऊना (3 नवंबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जिलावासियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने सभी से दीवाली में प्लास्टिक का उपयोग न करने...
Translate »
error: Content is protected !!