प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : अधिकारियों को जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाए : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक समूह ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस समूह में भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के दो अधिकारी और हिमाचल प्रशासनिक सेवा व संबंध सेवाओं के 2025 बैच के 19 अधिकारी शामिल थे।
 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जन कल्याण केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
May be an image of 11 people, people studying, table and text
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रभावी कार्यन्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों से जन कल्याण और सुशासन की दिशा में कार्य करने को कहा ताकि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन और जलवायु राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तम्भ है और प्रदेश सरकार इन क्षेत्रों के सतत् विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘वे हाल ही में किन्नौर जिले में भारत चीन सीमा के पास स्थित शिपकी-ला का दौरा करके आए हैं और इस क्षेत्र मेें सीमान्त पर्यटन की शुरूआत की गई है। अब तक 2500 से अधिक लोग इस स्थल को देख चुके हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।’
निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया और डीएमएस हिपा की निदेशक रूपाली ठाकुर भी  इस अवसर पर उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्वती परियोजना की टनल लीक, पालचरा गांव में घुसा मलबा-पानी

एडिट-5 से भारी रिसाव के बाद पालचरा में तबाही, दो मकान दबे 13 से अधिक घर, दुकानें और कैफे क्षतिग्रस्त; एसडीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश एएम नाथ। कुल्लू एनएचपीसी की पार्वती जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS अशोक तिवारी होंगे डीजी विजिलेंस हिमाचल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को प्रदेश सरकर ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है। आईपीएस अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देव समाज की समृद्ध परंपराओं से आलोकित होगी छोटी काशी – MLA चन्द्रशेखर

मंडी, 19 फरवरी। विधायक चंद्रशेखर ने मंडी महाशिवरात्रि मेले की आम सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले से छोटी काशी मंडी देव समाज की समृद्ध परंपराओं से आलोकित होगी। मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में विद्यार्थियों ने ली सेल्फियां : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

मंडी, 2 जनवरी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नोबेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह और राजकीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!