बम धमकी से हड़कंप….डीसी कार्यालय हमीरपुर खाली व पुलिस-बम निरोधक दस्ते जुटे – अभी तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

by

एएम नाथ। हमीरपुर :  डीसी कार्यालय हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है। शुक्र वार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पूरे परिसर को तत्काल खाली करवाया गया और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वाड की टीमें घंटों तक सघन तलाशी अभियान में जुटी रहीं।
सूत्रों के अनुसार डीसी कार्यालय को एक अज्ञात मेल के जरिए बम धमकी मिली। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत पुलिस, एनटीबी और स्निफर डॉग टीम को मौके पर तैनात कर दिया। डीसी कार्यालय परिसर में काम कर रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाला गया।

डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से जब इस संदर्भ में बात की तो उन्होंने बताया कि धमकी मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। जांच शुरू की गई है और हर संभव कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों में डीसी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने के निर्देश दिए थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के डीसी कार्यालयों को ऐसी धमकी भरे मेल या कॉल मिल चुके हैं। शिमला, ऊना और मंडी में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने सभी जिला मुख्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। तलाशी अभियान के बाद अभी तक परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासखडों में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना – सभी बीडीओ विकास खंडों में चल रहे विकास के विभिन्न कार्यों में तीव्रता लाकर उन्हें शीघ्र पूरा करें ताकि लोगों को लाभान्वित किया जा सके। यह बात कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर...
article-image
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को दस दिन की पैरोल दिलाने के लिए सीएम मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर जगतार सिंह हवारा की बीमार मां की स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए उनकी पैरोल की...
Translate »
error: Content is protected !!