मेलों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मिलता है मौका – डाॅ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हंै। डाॅ. शांडिल ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मशीवर के गांव कोटला में गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डाॅ. शांडिल इससे पूर्व 78.58 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण तथा 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मेला मैदान एवं खेल मैदान का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि मेले जहां भाईचारे को बढ़ाते हैं वहीं लोगों को मानसिक रूप से सकारात्मक बनाने में सहायक सिद्ध होता हैं। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मौका मिलता है।
डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित भी किए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व और अहिंसा के प्रति समर्पण ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को वर्षों की गुलामी से आज़ादी दिलवाई। उन्होंने सभी लोगों से महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया हंै। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और निष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्यान क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘जय जवान, जय किसान’ नारा दिया था। उन्होंने कहा कि युवाओं को लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
डाॅ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बीते दिनों में एक विकट प्राकृतिक आपदा का सामना किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है, जो प्रभावितों को अपनी बिखरी जिंदगी को पटरी पर लाने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने महिला मण्डल भवन कोटला के निर्माण के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत मशीवर के गांव भाजों के सामुदायिक भवन निर्माण के प्रारम्भिक कार्य के लिए 02 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए।
उन्होंने ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा के ग्राम सभा कक्ष निर्माण के प्रारम्भिक कार्य के लिए 02 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए। उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों तथा स्थानीय स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत मशीवर के उप प्रधान नरेश कुमार, गांधी जयंती मेला समिति के प्रधान राजेश ठाकुर, बीडीसी सदस्य कली राम, किरण मेहता, लायक राम, राजेश शर्मा, रविन्द्र कांत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण : परियोजनाओं से राज्य में पर्यटन, रोज़गार और हरित ऊर्जा को मिलेगा बल

एएम नाथ।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जिला बिलासपुर के लिए आठ प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इन परियोजनाओं में कोल डैम में जल क्रीड़ा...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर से ही बहू ने ठग लिए 39 लाख रुपये : हिमाचल प्रदेश की फर्जी ADM बनकर , दिल्ली हाई कोर्ट का जमानत से इनकार करने पर लगा झटका

नई दिल्ली: खुद को हिमाचल प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) बताकर ससुर से करीब 39 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाली महिला को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण का लिया जायज़ा और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किया निरीक्षण ….कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की जीवन रेखा- डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में मतदाता सूचियों को अपडेट करने को विशेष अभियान 9-10 नवंबर को होगा : वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का काम

रोहित भदसाली ऊना, 6 नवंबर. ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 9 और 10 नवंबर...
Translate »
error: Content is protected !!