मानव परिंदों से 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक गुलजार होगी बीड़-बिलिंग घाटी : किशोरी लाल

by
32 देशों के 180 पायलट प्री वर्ल्ड कप में होंगे शामिल,प्रतियोगिता के दौरान बीड़ में आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्निवाल
बीड़, 9 अक्तूबर :- बीड़-बिलिंग में क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की तैयारियों पर मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक बीड़-बिलिंग में आयोजित होने वाले पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन, साड़ा और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों पर बैजनाथ के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का प्री-वर्ल्ड कप आयोजन प्रदेश और जिला कांगड़ा के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार, अंतरराष्ट्रीय स्तर का ज़ू और गोल्फ कोर्स निर्माण भी सरकार प्राथमिकताओं में है।
उन्होंने कहा कि बैजनाथ की बीड़-बिलिंग दुनियां की बेहतरीन साइट है और दुनियां भर के पैराग्लाइडर प्रतिभागी और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इस साइट से एक साथ 30 पायलट उड़ान भरने की क्षमता के साथ-साथ लगभग 270 किलोमीटर क्षेत्र उड़ान होने विश्व मे इसकी अपनी पहचान है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिये 32 देशों के 180 पैराग्लाइडर पायलटों ने अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि घाटी में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ बिलिंग में टेक ऑफ साइट पर पायलटों की सुविधा के लिये जूट से निर्मित इको फ्रेंडली मैट बिछाया जायेगा ताकि पर्यावरण को भी नुकसान न हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, बिलिंग में पैराग्लाइडिंग एवं साहासिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये हर सम्भव सहयोग कर रही है। उन्होंने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन को बेहतर तरीके से करने के लिये गंभीरता से कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने सभी विभागों से अपना सक्रिय सहयोग देकर बीड़-बिलिंग क्षेत्र के सौंदर्य और सुविधाओं को सुदृढ़ करने की अपील की।
सीपीएस ने कहा कि दुनियां भर से खिलाड़ी और पर्यटक आयोजन के दौरान बैजनाथ, बीड़-बिलिंग क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की सफलता के लिये सरकार हर सम्भव सहयोग कर रही है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि यह प्रदेशवासियों का आयोजन है और इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को ठीक करने, बेहतर पेयजल व्यवस्था, सोलर लाइट्स व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, मेडिकल सुविधा, कानून व्यवस्था, पार्किंग, सफाई व्यवस्था, और ट्रेफिक को सुचारू बनाने के लिये विभागों निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने इस क्षेत्र की चारों पंचायतों को दस-दस सोलर लाइट्स देने की घोषणा की।
किशोरी लाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की मार से ग्रसित प्रदेश को पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन से पर्यटन क्षेत्र को बूस्ट मिलेगा और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर बीड़ लैंडिंग साइट पर प्रतियोगिता के दौरान 30 और 31 अक्तूबर तथा पहली नवंबर को बैजनाथ-बीड़-बिलिंग कार्निवाल का आयोजन किया जायेगा। तीन सांस्कृतिक संध्याओं के माध्यम से विदेशी और देशी मेहमानों को प्रदेश की संस्कृति के साथ-साथ तिब्बतीयन संस्कृति से भी रूबरू करवाया जायेगा।
बैठक में बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, रविंदर राव, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर, प्रधान चौगान नागेश ठाकुर, प्रध क्योर शिव कुमार, बीडीसी सदस्य स्नेह लता, एसडीएम देवी चन्द ठाकुर, पूर्ण चन्द डीएसपी, प्लानिंग अधिकारी अमन सिपहिया, अधिशाषी अभियंता राहुल धीमान, संजीव सूद और मनोज कुमार, राकेश पटियाल, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन संजय शर्मा, होटल एसोसिएशन से सतीश अबरोल सहित साड़ा के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झिरालड़ी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : मुख्यमंत्री बिझड़ी में सुनेंगे जनसमस्याएं, क्षेत्रवासी करेंगे भव्य स्वागत: इंद्र दत्त लखनपाल

क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील बड़सर 23 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार 24 जनवरी को बिझड़ी-बड़सर के एक...
हिमाचल प्रदेश

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : तीन-तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को प्रधान सलाहकार लगाया

शिमला :16 जुलाई : हिमाचल में नए मुख्य सचिव आरडी धीमान की तैनाती के साथ ही शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान को ऊर्जा, बहुउद्देश्यीय परियोजना और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक में बिना टेस्ट पानी है नौकरी….तो यहां फटाफट करें आवेदन, ग्रेजुएट के लिए है शानदार मौका

अगर आप बैंक की नौकरी  तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए पंजाब एंड सिंध बैंक  ने अपरेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैl यदि आप बैंकिंग सेक्टर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

रोहित जसवाल । ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क...
Translate »
error: Content is protected !!