मेल और चूहन में 6.58 करोड़ से बनेंगे नए पीएचसी भवन …विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

by

भटियात के ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य

हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा :.विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेल और चूहन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवनों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का निर्माण 6 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पीएचसी मेल भवन के निर्माण पर लगभग 3.73 करोड़ रुपये तथा पीएचसी चूहन भवन पर 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं के लिए 2-2 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है, जबकि शेष राशि निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने निर्माण एजेंसी बीएसएनएल को एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने और एक वर्ष के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नए भवनों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी। पीएचसी मेल के निर्माण से मेल, नैनीखड्ड, बैली और सुदली पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा, जबकि पीएचसी चूहन से चूहन, समलेउ और मोरनु पंचायतों की करीब 5 से 6 हजार आबादी को सीधे तौर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
पठानिया ने कहा कि भटियात क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ढलोग, मेल, बैली, सुदली, मोरनु, भगडार, समलेउ और चूहन सहित विभिन्न पंचायतों में 39 सड़कों के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 165 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन नहीं फैसला परिवर्तन की सरकार चला रहे सुक्खू : जयराम ठाकुर

सुबह के फैसले शाम तक बदलने वाले फैसले कौन ले रहा है, पल-पल क्यों पलट रही है सरकार एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाटा की शुद्धता सरकार के कार्यक्रम और नीति निर्धारण के लिए आवश्यक- DC हेमराज बैरवा

पालमपुर में आयोजित कार्यशाला में डाटा शुद्धता और बेहतर तकनीक पर दिया बल पालमपुर, 6 मार्च।  पालमपुर के होटल टी-बड में आज सिस्टम ऑफ एनवायरनमेंटल-इकोनॉमिक अकाउंटिंग (SEEA) फ्रेमवर्क तथा *सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग (SSS)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म! सरकार ने अपना रूख किया साफ, कहा- ‘शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा

नई दिल्ली : नीट  परीक्षा धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी  और पूरे विपक्ष की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चौतरफा मांग उठ रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सूबेदार से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 1 जनवरी : पिछले दिनों गढ़शंकर के बीत इलाके के शेखोंवाल गांव के पूर्व सूबेदार के साथ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध साइबर क्राइम...
Translate »
error: Content is protected !!