मैं तो जाऊंगा : जिसे भी नहीं जाना हो न जाए। किसी को मेरे जाने से दिक्कत है तो उनको जो करना है करे – हरभजन सिंह

by

जालंधर  :  अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज दो दिन बाकी रह गए हैं। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। साधु संतों के साथ ही देशभर की कई बड़ी हस्तियां इस आयोजन में शामिल हो रही हैं।  जब इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ-साफ लहजों में कह दिया कि जिसे नहीं जाना हो वो न जाए, मैं तो जाऊंगा।

हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी की ओर से राज्ससभा सांसद हैं।  उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने और न जाने के फैसलों से जुड़े एएनआई के एक सवाल पर कहा, ‘कौन क्या कहता है यह बहुत अलग बात है. जो सच है, वह यह है कि मंदिर बन गया है और हम सब का सौभाग्य है कि हमारे दौर में यह हो रहा है। हमें वहां जाना चाहिए. आशीर्वाद लेना चाहिए। कोई जाए न जाए, मेरी भगवान में आस्था है, यकीन है तो मैं तो जाऊंगा।  हरभजन ने कहा, ‘कोई पार्टी जाए या न जाए। लेकिन मेरा अपना एक स्टैंड है। मैं भगवान को मानता हूं. कांग्रेस को जाना है जाए, नहीं जाना है न जाए। जिसे भी नहीं जाना हो न जाए। किसी को मेरे जाने से दिक्कत है तो उनको जो करना है करे। मैं एक ऐसा इंसान हूं जो भगवान में विश्वास रखता है। मेरे जीवन में जो कुछ भी हुआ है, आज मैं जो कुछ भी हूं तो यह उसी की कृपा है, तो मैं तो जरूर आशीर्वाद लेने जाऊंगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हिमाचल में मजबूत की अपनी जड़ें, सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

एएम नाथ l शिमला : शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

खुले पनीर के 9 सैंपल लिए : होशियारपुर के DHO ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी

होशियारपुर, 14 सितंबर :   फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के कमिश्नर डॉ. अभिनव त्रिखा और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोतरा के निर्देशानुसार नव नियुक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. जतिंदर भाटिया द्वारा...
article-image
पंजाब

हिंदू धर्म के देवताओं की हुई बेअदबी के विरुद्ध अड्डा स्तनोर में प्रदर्शन

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके के गांवो में हिंदू धर्म के देवताओं की हुई बेअदबी के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय हिंदू मंच गढ़शंकर व विभिन्न हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने...
article-image
पंजाब

खुलासा : गैंगस्टर दिल्ली सहित कई जगहों पर कर रहें आतंकी हमलों की प्लानिंग

चंडीगढ़। गैंगस्टर अपने गुर्गों और स्लीपर सेल की मदद से दिल्ली सहित कई जगहों पर आतंकी हमलों की प्लानिंग कर रहे हैं। यही नहीं इन्होंने टारगेट किलिंग की भी साजिश रची है। जिसमें घातक...
Translate »
error: Content is protected !!