“मैं राजनीती करना छोड़ दूंगा”. पंजाब की झांकी को लेकर सुनील जाखड़ को चैलेंज किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में दो अहम मुद्दों पर बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि लुधियाना के विकास कार्यों और दूसरी ओर एनआरआई की समस्याओं को लेकर अहम बैठक हुई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट का काम 15 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। भवन निर्माण का 96 फीसदी काम पूरा हो जायेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राहु रोड प्रोजेक्ट पर भी आज से काम शुरू हो जाएगा। वे जनवरी माह में दोबारा आकर प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे।

इस दौरान पंजाब की झांकी पर उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को झूठ बोलना नहीं आता। उन्होंने कहा कि पंजाब की झांकी पर किसी भी तरह की कोई तस्वीर नहीं लगाई गई है, बल्कि पंजाब की झांकी में पंजाब की संस्कृति, धर्म और विरासत को दिखाया गया है। अन्य राज्यों में भी ऐसा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी झांकी पहले भी नौ बार रद्द हो चुकी है। तब जाखड़ साहब कुछ नहीं बोले, उन्होंने कहा कि अगर जाखड़ साहब यह साबित कर दें कि झांकी पर केजरीवाल या भगवंत मान की तस्वीर थी तो वह राजनीति छोड़ देंगे और अगर वह सही साबित हुए तो जाखड़ साहब को भी पंजाब आना बंद कर देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के खिलाफ आय से अधिक संपति मामले में आरोप तय

फरीदको : कांग्रेस नेता व फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय ने आय से अधिक संपति मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अब इस...
article-image
पंजाब

13अप्रैल को लगने वाला 41वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर खालसा साजना दिवस को समर्पित होगा : अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैसाखी के पावन पर्व पर रविवार 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक एनजीओ पंजाब के मुख्य सेवादार सुखजीत सिंह मिन्हास एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी...
article-image
पंजाब

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे एक वार्षिक वैश्विक वकालत दिवस : हाथ धोना विभिन्न रोगों के प्रसार से बचाव की पहली पंक्ति

गढ़शंकर: ग्लोबल हैंडवाशिंग डे एक वार्षिक वैश्विक वकालत दिवस है जो बीमारियों को रोकने और जीवन बचाने के लिए एक आसान, प्रभावी और किफायती साबुन से हाथ धोने की वकालत करने के लिए समर्पित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 वोट वाली आप और कांग्रेस के उम्मीदवार हार गए, 16 वोट वाली बीजेपी उम्मीदवार जीत गए : न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी है, बल्कि देशद्रोह है’- बोले राघव चड्ढा

चंडीगढ़ : हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज थी, बल्कि देशद्रोह है। राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी...
Translate »
error: Content is protected !!