दागे 158 मिसाइल-ड्रोन, 12 की मौत, दर्जनों घायल : रूस ने यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हवाई हमला

by

कीव (यूक्रेन)। रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से गुरुवार-शुक्रवार की रात अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। एक साथ इतने अधिक मिसाइल और ड्रोन से पूरे देश में कभी हमले नहीं किए गए थे।  इसके चलते कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। मिसाइल और ड्रोन घरों पर गिरे हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और आग लग गई है। यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूस ने 158 ड्रोन और मिसाइलें लॉन्च की गईं।

रूसी हवाई हमलों की लहर गुरुवार-शुक्रवार की रात से शुरू हुई और पूरे देश में फैल गई। राजधानी कीव में विस्फोटों के साथ-साथ केंद्रीय शहर डीनिप्रो, पूर्वी शहर खार्किव, ओडेसा के दक्षिणपूर्वी बंदरगाह और पश्चिमी शहर लविव में एक अस्पताल में विस्फोट की सूचना मिली।   यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा, “बहुत समय हो गया है जब हमने अपने मॉनिटर पर सभी क्षेत्रों और सभी दिशाओं में दुश्मन के इतने सारे हमले देखे हैं। सबकुछ खत्म किया जा रहा है।” यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने 158 ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। हाइपरसोनिक किंजल मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों से कीव पर अटैक किया गया।

कीव में मेट्रो स्टेशन पर हुआ हमला :  रूस ने कीव में एक मेट्रो स्टेशन और आवासीय इमारतों को निशाना बनाया। इसके चलते कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। यूक्रेनी प्रधान मंत्री डेनिस श्मिहाल ने कहा कि खार्किव पर बड़े पैमाने पर हमला हुआ है। यहां 20 से अधिक हमलों की सूचना मिली है। एक अस्पताल पर भी अटैक हुआ है। इससे 35 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं।

नौसेना के जहाज पर अटैक का रूस ने दिया जवाब : जापोरीजिया के दक्षिणी क्षेत्र में रूसी हमले के चलते कम से कम एक महिला की मौत हुई और 10 लोग घायल हो गए। यहां कई इमारत ढह गए हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। यूक्रेन द्वारा मंगलवार को क्रीमिया में रूसी नौसेना के लैंडिंग जहाज पर हमला किया गया था। इससे जहाज को गंभीर नुकसान हुआ है। यह मॉस्को के काला सागर बेड़े के लिए बड़ा झटका था। इसके जवाब में रूस ने यह बड़ा हमला किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस के अधिकारियों में अंतर्कलह आया साहमने : एसपी शिमला ने डीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप : 1 केस की जांच को लेकर हो रहा विवाद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक बड़ा विवाद सामने आया है।  हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल...
article-image
पंजाब

विधायक घुम्मण ने श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी : माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस रवाना

 मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शन तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर...
article-image
पंजाब

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नवां नंगल के मैनेजर वीके सैनी सेवानिवृत्त

नंगल – 26 जुलाई (तरलोचन सिंह) सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नवां नंगल के मैनेजर वीके सैनी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने पिछले 48 वर्षों से शिक्षा और अन्य प्रबंधन विभागों में अपनी उचित...
पंजाब

बीए बीएड और बीएससी बीएड के 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा : बीए बीएड में जसप्रीत कौर बीएससी बीएड में करण बसी बस्सी रहे प्रथम

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में  चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड और बीएससी बीएड के 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है।  कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
Translate »
error: Content is protected !!