मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले वाहनों का मार्ग डाईवर्ट-सुमित खिमटा

by
नाहन 28 मार्च। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने नाहन के जीएसटी भवन से डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जीएसटी भवन मार्ग पर चलने वाले सभी प्रकार के वाहनों के रूट को 30 मार्च और 31 मार्च 2024 तक डाईवर्ट करने के आदेश जारी किये हैं।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जीएसटी भवन के सामने स्थापित बैचिंग प्लांट की डिस्मेंटलिंग और लोडिंग के दृष्टिगत इस मार्ग पर वाहनों के परिचालन को डाईवर्ट किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार अब 30 मार्च और 31 मार्च 2024 को दो दिन के लिए जीएसटी भवन से मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर तथा मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जीएसटी भवन की ओर चलने वाले सभी वाहनों के मार्ग को डाईर्वट करते हुए वाया गुन्नुघाट, अग्रसैन चौक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होते हुए दोनों तरफ चलाने के निर्देश किये गये हैं।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी इन आदेशों में कहा गया है कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। यह आदेश 30 मार्च से 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीएसआई ने सौंपी मंडी के आपदा प्रभावित स्थानों की सर्वे रिपोर्ट : डीसी अरिंदम चौधरी ने कहा रिपोर्ट के आधार किए जाएंगे प्रोटेक्शन कार्य, आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल

विभागों को एक हफ्ते में प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश मंडी, 30 नवंबर। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया-जीएसआई) की टीम ने मंडी जिले में बरसात में विभिन्न जगहों पर बड़े पैमाने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला भौण के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन

सुंदरनगर  : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह सुंदरनगर विधानसभा के एक दिवसीय दौरे के दौरान 8 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला भौण के अतिरिक्त भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू

विधानसभा के पास अब तक 830 प्रश्न आए : पठानिया एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू होने वाला है। 12 बैठकों वाला यह सत्र 2 सितंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात की 126वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ

‘मन की बात’ में आप सभी से जुड़ना, आप सभी से सीखना, देश के लोगों की उपलब्धियों के बारे में जानना, वाकई मुझे बहुत सुखद अनुभव देता है। एक दूसरे के साथ अपनी बातें...
Translate »
error: Content is protected !!