मैडीकल कालेज बनाने के लिए सभी कार्यवाहियां मुकम्मल, जल्द शुरू होगा निर्माण: ओ.पी. सोनी

by

सिविल अस्पताल को अपग्रेड करके बनाया जा रहा है 500 बैड का अस्पताल, 375 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा विश्व स्तरीय मैडीकल कालेज
मोहाली मैडीकल कालेज में शुरू होने वाला है सैशन जबकि कपूरथला में निर्माण शुरू होने के करीब
गुरदासपुर और मालेरकोटला में मैडीकल कालेज स्थापित करने की प्रक्रिया जारी
होशियारपुर : पंजाब के चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी ने आज यहां कहा कि होशियारपुर में 375 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले मैडीकल कालेज के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा क्योंकि इससे सम्बन्धित सभी प्रक्रियाएं मुकम्मल होने साथ-साथ ज़रुरी फंड्स भी जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह इस अहम प्रोजेकट का नींव पत्थर जुलाई के पहले हफ़्ते रखेंगे।

उद्योग व वाणिज्य कर मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के साथ स्थानीय ज़िला प्रशासकीय कांपलैक्स में भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को श्रद्धा के फूल भेंट करने के बाद चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से होशियारपुर में मैडीकल कालेज स्थापित किया जा रहा है और मौजूदा सिविल अस्पताल को अपग्रेड करके 500 बैंड का बनाया जा रहा है जिसका निर्माण आगामी कुछ महीनों में शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में बनने वाले मैडीकल कालेज को दिसंबर 2022 तक मुकम्मल करने और 2023 में सैशन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है और यह प्राजैकट पूरे समय पर पूरा करके इस इलाके को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा प्रोत्साहन दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मैडीकल कालेज के लिए 20 एकड़ ज़मीन अपेक्षित है जिसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से सिविल हस्पताल को 500 बैंड का करके मैडीकल कालेज की बिल्डिंग चंडीगढ़ रोड पर बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मैडीकल कालेज के निर्माण के लिए 325 करोड़ रुपए और 50 करोड़ रुपए अति आधुनिक सेहत सहूलियतों के साथ लैस मशीनों पर ख़र्च किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैडीकल कालेज में सुपर सपैशलटी डाक्टरों की मौजूदगी के साथ हर तरह की बीमारी का इलाज संभव हो पाएगा।
ओ.पी. सोनी ने बताया कि मैडीकल कालेज के निर्माण का काम पी.डब्यू्स.डी. बी.एंड आर. को अलॉट किया गया है जिससे काम पूरी गुणवत्ता और मापदंडों के मुताबिक समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब में बन रहे तीन नये मैडीकल कालेजों में से मोहाली का मैडीकल कालेज इस सैशन से शुरू होने जा रहा है और होशियारपुर और कपूरथला में मैडीकल कालेजों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार की तरफ से गुरदासपुर और मालेरकोटला में भी मैडीकल कालेज स्थापित करने से सम्बन्धित प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है जोकि जल्द ही मुकम्मल हो जायेगी और इन क्षेत्रों में मैडीकल कालेज स्थापित होंगे।
इस उपरांत ओ.पी. सोनी,  सुंदर शाम अरोड़ा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान डी.के. तिवाड़ी, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात और प्रशासनिक आधिकारियों की तरफ से सिविल हस्पताल पहुंचकर इसे अपग्रेड करने से सम्बन्धित साइट का जायज़ा लिया गया। यहां पत्रकारों की तरफ से पूछे एक सवाल के जवाब में सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में अब तक 85 प्रतिशत से अधिक चुनावी वायदे पूरे किये जा चुके हैं और पंजाब में बेमिसाल विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में हुए विकास के चलते लोग फिर कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में भरोसा व्यक्त करेंगे। इस मौके उन्होंने सिविल अस्पताल की अपग्रेडेशन का नक्शा भी देखा और अपने कीमती सुझाव दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारी बारिश के कारण कच्चे मकान गिरे : पीड़ितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते कंडी इलाके में जुलाई से अगस्त माह के दौरान हुई भारी बारिश ने मिट्टी से निर्मित घरों में रहने वाले लोगो के लिए मुसीबत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ जीरकपुर, 8 जून। जीरकपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

पुलिस मालखाने से जब्त दोपहिया वाहन कबाड़ी को बेचने का आरोप : ASI समेत 4 गिरफ्तार

वीआईपी ड्यूटी के दौरान मालखाने से वाहन निकालने का आरोप; कबाड़ी की दुकान से 12 बाइक-स्कूटरों के कटे पुर्जे बरामद जगराओं, 2 अक्टूबर। जगराओं में पुलिस मालखाने में जब्त दोपहिया वाहनों को कथित तौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अलविदा कांग्रेस जारी : पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का काग्रेस पार्टी से इस्तीफा

दिल्ली :  गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल...
Translate »
error: Content is protected !!