पुलिस मालखाने से जब्त दोपहिया वाहन कबाड़ी को बेचने का आरोप : ASI समेत 4 गिरफ्तार

by

वीआईपी ड्यूटी के दौरान मालखाने से वाहन निकालने का आरोप; कबाड़ी की दुकान से 12 बाइक-स्कूटरों के कटे पुर्जे बरामद

जगराओं, 2 अक्टूबर। जगराओं में पुलिस मालखाने में जब्त दोपहिया वाहनों को कथित तौर पर अवैध तरीके से कबाड़ी को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में ASI समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ASI मनजिंदर सिंह, बिचौलिया बलविंदर सिंह उर्फ बग्गड़ और दो सगे भाई कबाड़ी रमणदीप सिंह व रणजीत सिंह शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी सामने आने के बाद SSP डॉ. अंकुर गुप्ता के निर्देश पर आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कबाड़ी की दुकान से 12 वाहनों के कटे पुर्जे मिले

थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस को मालखाने से जब्त कुछ वाहनों के गायब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने डॉ. गालिब वाली गली स्थित ‘मनी कबाड़ी’ की दुकान पर छापेमारी की।

मौके से रमणदीप सिंह और रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दुकान से करीब 12 मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के कटे हुए पुर्जे बरामद हुए हैं।

VIP ड्यूटी के दौरान वाहन निकालने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि ASI मनजिंदर सिंह कथित तौर पर उस समय मालखाने से वाहन निकालता था, जब अन्य पुलिसकर्मी VIP सुरक्षा या बड़े समागमों की ड्यूटी में व्यस्त होते थे। आरोप है कि वह धीरे-धीरे वाहनों को मालखाने से बाहर निकालता और बिचौलिए बलविंदर सिंह उर्फ बग्गड़ के जरिए कबाड़ी भाइयों को बेच देता था।

सिर्फ जांच के लिए पकड़े गए वाहन भी निशाने पर

थाना प्रभारी के अनुसार, मालखाने से गायब बताए जा रहे अधिकांश वाहन वे हैं जिन्हें पुलिस ने संदेह के आधार पर जांच के लिए पकड़ा था, लेकिन बाद में उनके खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं हुई थी।

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ऐसे वाहनों को बिना पूरी कागजी कार्रवाई के मालखाने में किस प्रक्रिया के तहत जमा किया गया था और बाद में उनकी सुपुर्दगी या निस्तारण कैसे हुआ।

कितने वाहन बेचे गए, अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच में

पुलिस अब मालखाने के रिकॉर्ड और बरामद पुर्जों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि कुल कितने जब्त वाहन बेचे जा चुके हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कथित गठजोड़ में ASI के अलावा कोई अन्य पुलिसकर्मी या बाहरी व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पुलिस ने बरामद पुर्जों को जांच में शामिल कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी  649वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेश स्तरीय समागम: दूसरे दिन श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम

 डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने गुरु चरणों में नवाया शीश 6 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु चरणों में लगाएंगे हाजिरी,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी : केजरीवाल के पीए ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की, सीएम ने इसका संज्ञान लेकर ऐक्शन लेने को कहा

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तानी नंबरों से आई धमकी

चंडीगढ़ :21 जुलाई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जानी नुकसान संबंधी धमकी भरी कॉल आ रही है। यह कॉल पाकिस्तानी नंबरों से आया है। इस बारे में पुलिस को भी...
Translate »
error: Content is protected !!