हिमाचल में डॉक्टरों को ‘ट्रेनी’ बनाना गैरकानूनी…..डॉक्टरों को 2012 के नियमों के तहत अनुबंध कर्मचारी माना जाए : हाईकोर्ट

by

कोर्ट ने कहा- भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीच में नियम नहीं बदले जा सकते

एएम नाथ। शिमला :  2 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने की राज्य सरकार की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद उसके बीच में नियमों में ऐसा बदलाव नहीं किया जा सकता, जिससे चयनित उम्मीदवारों की सेवा शर्तें बदल जाएं।

अदालत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2024 के आधार पर डॉक्टरों को ट्रेनी बनाना वैध नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इसी अधिनियम को वह देवेंद्र कुमार मामले में पहले ही असंवैधानिक घोषित कर चुकी है।

2012 के भर्ती नियमों के तहत माना जाए अनुबंध कर्मचारी

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता डॉक्टरों को वर्ष 2012 के भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों के तहत अनुबंध आधार पर नियुक्त माना जाए। कोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित डॉक्टरों को ट्रेनी के बजाय अनुबंध कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए।

PG और सुपर स्पेशलिटी कोर्स के लिए पात्रता बहाल

मामले में सरकार ने 19 जुलाई 2025 की कटऑफ डेट तय करते हुए कुछ डॉक्टरों को इन-सर्विस पीजी लाभों से बाहर कर दिया था। हाईकोर्ट ने इस पाबंदी को हटाते हुए कहा कि संबंधित डॉक्टरों को जनरल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में PG और सुपर स्पेशलिटी कोर्स के लिए पात्र माना जाए।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता डॉक्टर अपनी नियुक्ति की प्रारंभिक तारीख से उच्च शिक्षा से जुड़े लाभों के हकदार होंगे। इनमें MD/MS/सुपर स्पेशलिटी कोर्स के लिए कोटा और नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) समेत अनुबंध सेवा से जुड़े लाभ शामिल हैं।

भर्ती के विज्ञापन के बाद शर्तें बदलने पर कोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने कहा कि यदि भर्ती का विज्ञापन अनुबंध आधार पर नियुक्ति के लिए जारी किया गया था और उम्मीदवारों का चयन उसी प्रक्रिया के तहत हुआ, तो चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार किसी अन्य प्रशासनिक आदेश के जरिए उन्हें ट्रेनी बनने के लिए बाध्य नहीं कर सकती।

यह फैसला साहिल ठाकुर, चार्वी गुप्ता और अरुणिका ठाकुर सहित अन्य डॉक्टरों की ओर से दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनाया गया। अदालत के आदेश से संबंधित डॉक्टरों की नियुक्ति, सेवा लाभ और उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं रोहित भदसाली : ऊना, 8 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचरुखी में बस अड्डा बनाने के लिए सरकार करेगी प्रयास- मुकेश अग्निहोत्री

राज्य स्तरीय छिंज मेला के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित कहा- जयसिंहपुर क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की सभी मांगे होंगी पूरी एएम नाथ। पंचरुखी, 2 अप्रैल : पंचरुखी में बस...
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : सहायक वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों को भरने को मंजूरी की प्रदान

रोहित भदसाली।  शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 780 मेगावाट की जंगी थोपन जल विद्युत परियोजना को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को...
Translate »
error: Content is protected !!