ऊना में होटल के कमरे से 13.12 ग्राम चिट्टा और 36 सिरिंज बरामद, 2 गिरफ्तार

by

कलरूही में पुलिस की दबिश ,  दो दिन में 27.38 ग्राम नशा बरामद, 5 आरोपी पकड़े

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 अक्टूबर। ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कलरूही स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13.12 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 36 सिरिंज बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बैग की तलाशी में मिला नशा और सिरिंज

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को थाना अंब के SHO विपिन शर्मा को सूचना मिली थी कि कलरूही के एक होटल के कमरे में दो युवक ठहरे हुए हैं और उनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल के कमरे में तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैड पर रखे पिट्ठू बैग से 13.12 ग्राम चिट्टा और 36 सिरिंज बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

मौके से पुलिस ने सागर चौधरी (28), निवासी कुणेरन और मुकेश कुमार (28), निवासी लोअर भंजाल, तहसील घनारी को गिरफ्तार किया।

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कथित तौर पर नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस अब इस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की जांच कर रही है।

एक दिन पहले बड़ोह में 14.26 ग्राम चिट्टा पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, इससे एक दिन पहले बड़ोह में भी कार्रवाई की गई थी। वाहन की तलाशी के दौरान 14.26 ग्राम चिट्टा बरामद होने का दावा किया गया। इस मामले में प्रशांत कुमार, साहिल अवस्थी और अभिनव कोंडल को गिरफ्तार किया गया था।

दो दिन में 5 गिरफ्तार, 27.38 ग्राम चिट्टा बरामद

दोनों मामलों को मिलाकर पुलिस ने दो दिन में 27.38 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी जी के नौ संकल्प बदलेंगे हमारा व्यक्तिव व देश का भविष्य : जयराम ठाकुर

नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष : जंजैहली-चैल चौक, नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम – फतेहपुर में किया क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया

नूरपुर, 30 नवंबर। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज वीरवार को फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कांगड़ा जोन में लोक निर्माण की विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने रिश्वत लेता रंगे हाथों जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार : बिल क्लियर करने के लिए मांगे थे 50 हजार

रोहित जसवाल। ऊना में विजिलेंस ने नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर को रिश्वत की रकम 2 0 हजार के साथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम ने एक शिकायत के आधार पर जूनियर इंजीनियर की गिरफ्तारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में नहीं बनेगी नई पंचायत, समय पर होंगे चुनाव : अनिरुद्ध सिंह

एएम नाथ : शिमला ल हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है...
Translate »
error: Content is protected !!