गढ़शंकर के बिलड़ों की पहाड़ियों में नियमो को ताक पर रख हिमाचल में लगे क्रेशरों के लिए बनाया गया अवैध रास्ता : निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर : पंजाब की आम आदमी पार्टी और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने एक बार फिर से अवैध खनन को लेकर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारें खनन माफियाओं को सुविधा देने के लिए जंगलों और पहाड़ों को काटकर पर्यावरण को नष्ट कर रही हैं। उन्हींनो ने रामपुर बिलडों ग की पहाड़ियां में पहुंच कर जंगल काट कर बनाए गए 30 से 35 फुट चौड़े रास्ते को नापकर बताया कि नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए हिमाचल में चल रहे क्रेशरों से आने वलए टिप्परों के लिए रास्ता बनाने की इजाजत दी गईं।
निमिषा मेहता ने कहा कि ग्राम रामपुर बिलड़ो के पहाड़ों व जंगल काटकर वन विभाग के तय नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ट्रकों और टिप्परों के आने-जाने के लिए करीब 30-35 फीट चौड़ी सड़क तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्वाचन क्षेत्र और गोंदपुर गांव में चल रहे स्टोन क्रेशरों के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह क्रेशर पर्यावरण और प्रकृति द्वारा निर्मित शिवालिक की पहाड़ियों को बर्बाद कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि किसी भी कानून के तहत न तो पंचायती राज विभाग और न ही वन विभाग खनन और टिप्परों के आवागमन के लिए पहाड़ों और जंगलों को काटकर रास्ता बनाने की अनुमति दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जाए कि इस रास्ते को कौन से अधिकारियों और सरकारों में बैठे लोगों ने अनुमति देने में भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि हल्का गढ़शंकर के नंगल रोड की खस्ता हालत होने के कारण सड़क हादसों में लोगों की जानें जा चुकी है जिसके जिम्मेदार खनन माफिया और इस सड़क से रेत बजरी लेकर गुजरते ओवरलोडि है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर के लोगों की जान और सुरक्षा से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और खनन माफिया के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पंजाब सरकार में आप पार्टी के सत्ता में आने के बाद उनके इलाकों में खनन माफिया को लगातार शेल्टर किया जाता है। जबकि पहली सरकारों पर समय समय पर यहीं लोग खुद अवैध खनन और माफिया पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जंगल से निकलने वाली बिलड़ो सड़क को बंद नहीं किया गया तो इलाके के लोगों को साफ हो जाएगा गढ़शंकर में टिप्पर और अवैध माइनिंग किसके इशारे पर चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गढ़शंकर में माइनिंग और टिप्परों की संख्या चार गुना बढ़ गई है और आए दिन ये टिप्पर सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शायद ‘आप’ विधायक को यहां के निवासियों की जान की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर और असामाजिक तत्व खुलेआम इस अवैध रास्ते का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि वे इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग करते हुए कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले इन टिप्परों के आवागमन पर रोक लगवाने और नियमों को ताक पर रख कर बनाए अवैध रास्ते बंद करवाने के लिए हर तरह से संघर्ष किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पठानकोट : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पठानकोट में सक्रिय संगठित अपराध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...
article-image
पंजाब

तेज रफतार टिप्पर और ट्रैकटर ट्राली की टक्कर में ट्रैकटर पर बैठे एक की मौत

गढ़शंकर। । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव शहपुर के निकट टिप्पर व पराली से लदे ट्रैकटर ट्राली की टक्कर में ट्रैकटर ट्राली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले हथियारों पर सख्ती : लाइसेंसी धारकों को थाने में जमा कराने के आदेश

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में चल रहे स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थायों के चुनावों को देखते हुए सभी लाइसेंसी हथियार रखने वालों व गोला बारूद प्रयोग करने वालों को यह...
Translate »
error: Content is protected !!